फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India coach Ravi Shastri says Shubman Gill, Rishabh Pant are ideal candidates to captain in Test format

IND vs ENG: बुमराह को टेस्ट कप्तानी सौंपने के पक्ष में नहीं शास्त्री, इन दो बल्लेबाजों को बताया बेहतर विकल्प

Sat, 17 May 2025 04:54 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 17 May 2025 04:54 PM IST
सार

रोहित शर्मा के लाल गेंद के प्रारूप से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम अब नए कप्तान की अगुआई में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। भारत और इंग्लैंड के बीच अगले महीने से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है।

विज्ञापन
Former India coach Ravi Shastri says Shubman Gill, Rishabh Pant are ideal candidates to captain in Test format
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है कि शुभमन गिल और ऋषभ पंत टेस्ट प्रारूप में भारतीय टीम की कमान संभालने के लिए आदर्श विकल्प हैं। शास्त्री का मानना है कि गिल और पंत के पास आईपीएल में कप्तानी का अनुभव है। शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह को लेकर भी राय रखी और कहा कि ये तेज गेंदबाज टेस्ट में कप्तानी के लिए अच्छे विकल्प हैं, लेकिन फिटनेस की दिक्कतों को देखते हुए उन्हें इस बोझ से मुक्त रखना चाहिए। 
विज्ञापन

कप्तानी की बहस में कूदे शास्त्री 
रोहित शर्मा के लाल गेंद के प्रारूप से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम अब नए कप्तान की अगुआई में इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। भारत और इंग्लैंड के बीच अगले महीने से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित की अनुपस्थिति में दो मैचों में बुमराह ने कमान संभाली थी, लेकिन माना जा रहा है कि गिल भी इस दौड़ में शामिल हैं। अब शास्त्री भी कप्तानी की बहस में कूद पड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'नहीं चाहता बुमराह कप्तान बनें'
शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में बुमराह की पत्नी संजना गणेसन के साथ बातचीत में कहा, ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद मैं मानता हूं कि बुमराह कप्तानी के लिए स्पष्ट विकल्प हैं, लेकिन मैं नहीं चाहता कि बुमराह को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी क्योंकि इससे आप एक गेंदबाज के तौर पर उन्हें गंवा सकते हैं। मुझे लगता है कि बुमराह को हर मैच के दौरान अपने शरीर पर ध्यान देना चाहिए। वह गंभीर चोट के बाद वापसी कर रहा है। वह आईपीएल में वापसी कर चुका है। यह चार ओवर का क्रिकेट है। अब टेस्ट में 10 ओवर, 15 ओवर गेंदबाजी करने की परीक्षा होगी। आप यह नहीं चाहेंगे की कप्तान के नाते उसके दिमाग पर कोई अतिरिक्त दबाव हो।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: गिल-बुमराह में कौन होगा कप्तान, नंबर तीन पर खेलेंगे सुदर्शन? टीम चयन से पहले 6 बड़े सवालों के जवाब
विज्ञापन

पंत-गिल को मौका देने की मांग उठाई
शास्त्री ने कहा कि बीसीसीआई को कप्तान तय करते समय खिलाड़ी की उम्र और वह संभावित तौर पर कितने समय तक क्रिकेट खेल पाएगा इन चीजों पर ध्यान देना चाहिए। गिल 25 साल के हैं, जबकि पंत की उम्र 27 साल है। गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि विकेटकीपर और आक्रामक बल्लेबाज पंत लखनऊ सुपर जाएंट्स की कमान संभाल रहे हैं।

शास्त्री ने कहा, आप किसी को तैयार करते हैं और मैं कहूंगा कि शुभमन बहुत अच्छा विकल्प लग रहा है। उसे मौका दें। वह 25, 26 साल का है, उसे समय भी दें। पंत भी अच्छा विकल्प है। मुझे लगता है कि ये दोनों ही बेहतर खिलाड़ी है और उम्र की कसौटी पर भी खरे उतरते है। उनके पास एक दशक का समय है। उन्हें चीजों को सीखने समझने का मौका मिलना चाहिए। उन्हें कप्तान के रूप में कुछ अनुभव भी है। वे आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी कर रहे है और इससे फर्क पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed