फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India coach Ravi Shastri is backing the young Sai Sudharsan to bat at No.3 against England

IND vs ENG: इस बल्लेबाज को तीसरे स्थान पर खेलते देखना चाहते हैं रवि शास्त्री, टीम संयोजन को लेकर रखी राय

Tue, 17 Jun 2025 10:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Jun 2025 10:56 PM IST
सार

शास्त्री का मानना है कि मौजूदा फॉर्म के आधार पर आठ साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर हेडिंग्ले में पांचवें नंबर पर आदर्श विकल्प होंगे।

विज्ञापन
Former India coach Ravi Shastri is backing the young Sai Sudharsan to bat at No.3 against England
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने साई सुदर्शन के टेस्ट डेब्यू का समर्थन किया और वह चाहते हैं कि यह युवा बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, जबकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले करुण नायर पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएं। शुक्रवार से लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में उतरेगी।
विज्ञापन

शास्त्री बोले- यशस्वी-केएल करेंगे ओपनिंग 
शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ओपनर यशस्वी जायसवाल होगा और उसके साथ केएल राहुल होंगे, क्योंकि मुझे लगता है कि यह उनके लिए एक बड़ा दौरा है। वह बल्लेबाजों में सबसे अनुभवी हैं। राहुल ने भारत के पिछले इंग्लैंड दौरे पर भी ओपनिंग की थी और शतक लगाया था। वो उनके लिए अच्छा दौरा था, इसलिए मुझे उम्मीद है कि वह ओपनिंग के लिए आएंगे। तीसरे स्थान के लिए मैं युवा बल्लेबाज के साथ जाऊंगा जो साई सुदर्शन हैं। मैंने जो उनमें देखा है वह काफी प्रभावशाली हैं। यह दौरा उनके लिए अच्छा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन किया था और वह एक आईपीएल सीजन में 700 से अधिक रन बनाने वाले युवा खिलाड़ी हैं। शास्त्री का मानना है कि मौजूदा फॉर्म के आधार पर आठ साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर हेडिंग्ले में पांचवें नंबर पर आदर्श विकल्प होंगे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके अविश्वसनीय प्रदर्शन के अलावा काउंटी क्रिकेट का अनुभव भी नायर के पक्ष में है। 
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा, पूरी संभावना है कि मौजूदा फॉर्म के आधार पर करुण नायर को मौका मिलेगा। वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं, उन्हें भारत के लिए खेले हुए काफी समय हो गया है। छठे नंबर पर ऋषभ पंत होंगे। मुझे लगता है कि नायर ने बहुत मेहनत की है। उन्होंने टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत की है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने जितने रन बनाए हैं, वह अविश्वसनीय है। मैं उनसे आईपीएल मैच के दौरान मिला था। उनके द्वारा बनाए गए रनों की संख्या ने चयनकर्ताओं को उस दिशा में देखने और उन्हें जगह देने के लिए प्रेरित किया है।

लीड्स में तीन गेंदबाजों के साथ उतरना पसंद करेंगे शास्त्री 
जहां तक गेंदबाजी आक्रमण का सवाल है, शास्त्री ने कहा कि लीड्स की परिस्थितियों को देखते हुए वह तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरना पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, मुझे पता है कि शार्दुल ठाकुर और नीतीश रेड्डी के बीच मुकाबला मुश्किल होगा, लेकिन आपको देखना होगा कि कौन कितनी गेंदबाजी करता है। अगर रेड्डी आपको 12-14 ओवर देने जा रहा है, तो उसे उसकी बल्लेबाजी के कारण मौका मिल सकता है। तीन तेज गेंदबाज होंगे, मैं प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और निश्चित रूप से जसप्रीत बुमराह के साथ जाऊंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed