फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former head coach Ravi Shastri shared his thoughts on Rohit Sharma's batting position ahead of Adelaide test

IND vs AUS: रोहित शर्मा को अपने बल्लेबाजी स्थान में करना चाहिए परिवर्तन? रवि शास्त्री ने टीम संयोजन पर रखी राय

Thu, 05 Dec 2024 09:38 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Dec 2024 09:38 AM IST
सार

दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में भी यशस्वी और राहुल ने पारी का आगाज किया था और अर्धशतकीय साझेदारी की थी। अभ्यास मैच में रोहित चौथे नंबर पर उतरे थे।

विज्ञापन
Former head coach Ravi Shastri shared his thoughts on Rohit Sharma's batting position ahead of Adelaide test
रवि शास्त्री - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने इस बारे में राय रखी है कि कप्तान रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में अपने बल्लेबाजी स्थान में परिवर्तन करना चाहिए या नहीं। रोहित अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे और वह दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ गए थे। रोहित की अनुपस्थिति में यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल ने ओपनिंग की थी और रोहित की वापसी के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि दूसरे टेस्ट में पारी का आगाज करने कौन जाएगा?
विज्ञापन
Trending Videos

रोहित की अनुपस्थिति में ओपनिंग करने उतरे थे राहुल 
राहुल ने यशस्वी के साथ भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई थी और पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पहले विकेट के लिए 200+ रन की साझेदारी की थी। राहुल ने इस दौरान 77 रन बनाए थे। दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में भी यशस्वी और राहुल ने पारी का आगाज किया था और अर्धशतकीय साझेदारी की थी। अभ्यास मैच में रोहित चौथे नंबर पर उतरे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि शास्त्री ने भारत के बल्लेबाजी आक्रमण पर राय रखी और कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि रोहित इस स्थान पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे क्योंकि उनका वापस आना ही टीम के लिए महत्वपूर्ण है। शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू कार्यक्रम में कहा, रोहित का वापस आना बड़ा बूस्ट है क्योंकि उनकी प्रतिभा पर किसी को संदेह नहीं है। वह काफी अनुभवी हैं और आपको मध्यक्रम में ऐसे अनुभवी बल्लेबाजी की जरूरत है। भारतीय टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, इसलिए रोहित ओपनिंग में उतरेंगे या मध्यक्रम पर, यह पूरी तरह से उनका फैसला होगा। रोहित इतने अनुभवी हैं कि उन्हें पता है वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किस स्थान पर ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। 
विज्ञापन

'राहुल ही करें ओपनिंग'
शास्त्री ने कहा कि राहुल को ही ओपनिंग के लिए आना चाहिए क्योंकि रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा समय नहीं बिताया है। शास्त्री ने कहा, जहां ऑस्ट्रेलिया रोहित को खेलते नहीं देखना चाहेगी, उसी स्थान पर रोहित को उतरना चाहिए। वह टीम के लीडर हैं, इसलिए वह यह चुन सकते हैं। मुझे लगता है कि राहुल को ओपनिंग के लिए आना चाहिए क्योंकि जब से रोहित ऑस्ट्रेलिया आए हैं उन्होंने यहां ज्यादा समय नहीं बिताया है। जल्द ही उन्हें ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश के खिलाफ उतरना पड़ा, लेकिन मुझे लगता है कि संयोजन में बदलाव नहीं करें और रोहित पांचवें या छठे स्थान पर उतरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed