फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former england women cricket captain Clare Connor takes charge as MCCs first female president

ऐतिहासिक: क्लेयर कोनोर बनीं एमसीसी की अध्यक्ष, 234 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान

Fri, 01 Oct 2021 07:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 01 Oct 2021 07:10 PM IST
सार

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान क्लेयर कोनोर मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की पहली महिला अध्यक्ष बन गई हैं। क्लब के 234 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी महिला को कमान सौंपी गई है।

विज्ञापन
Former england women cricket captain Clare Connor takes charge as MCCs first female president
क्लेयर कोनोर - फोटो : twitter@MCCOfficial

विस्तार

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान क्लेयर कोनोर मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) की पहली महिला अध्यक्ष बन गई हैं। क्लब के 234 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी महिला को कमान सौंपी गई है। मौजूदा समय में कोनोर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) में महिला क्रिकेट की निदेशक हैं। उन्हें 2020 में हुई एमसीसी की एजीएम में इस पद के लिए नामांकित किया गया था, लेकिन कोविड-19 के कारण उनका कार्यकाल देरी से शुरू हुआ। उनसे पहले श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगाकारा इस पद पर काबिज थे और उन्होंने ही कोनोर के नाम का प्रस्ताव दिया था। 

विज्ञापन


एमसीसी ने कोनोर के हवाले से लिखा, 'एमसीसी की अध्यक्ष बनकर मैं काफी खुश हूं और सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं इसके लिए कुमार संगाकारा का धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया, ताकि मैं उस खेल का भला कर सकूं जिसे मैं सबसे ज्यादा पसंद करती हूं। मैंने ड्रेसिंग रूम और बोर्डरूम में जो अनुभव हासिल किया है, मैं उसका पूरा इस्तेमाल करने की कोशिश करूंगी ताकि मैं क्लब को सर्पोट कर सकूं और जो बाकी के लोग हैं, समितियां हैं उनके साथ मिलकर अगले 12 महीने तक अच्छे से काम कर सकूं। मैं एमसीसी की टीम का हिस्सा बनकर खुश हूं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर
कोनोर ने 1995 में 19 साल की उम्र में इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया था। वह साल 2000 में टीम की कप्तान बनी और एक साल बाद लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम का नेतृत्व किया। बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज कोनोर ने अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को 2005 में एशेज सीरीज दिलाई थी। इंग्लैंड की टीम तब 42 साल में पहली बार एशेज श्रृंखला जीतने में सफल रही थी। इस सीरीज के बाद ही कोनोर ने संन्यास ले लिया था। 

इन लोगों की हुई नियुक्ति
एमसीसी ने ब्रूस कार्नेजी ब्राउन को क्लब का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वह जेरार्ल्ड कोरबेट का स्थान लेंगे। कोरबेट छह साल से इस पद पर थे और 30 सितंबर 2021 को उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। वह इस समय लॉयड्स ऑफ लंदन के चेयरमैन हैं। साथ ही सैंटेंडर बैंकिंग ग्रुप के वाइस-चेयरमैन भी हैं। वह 1997 से एमसीसी के पूर्णकालिक सदस्य हैं।

क्या है एमसीसी?
मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी), क्रिकेट के नियमों की संरक्षक है, जिसका निर्माण 1787 में लंदन में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed