फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former England captain Michael Vaughan feels India speedster Jasprit Bumrah will trouble the in-form Joe Root

IND vs ENG: माइकल वॉन ने रूट को इस भारतीय तेज गेंदबाज से दी बचने की सलाह, बोले- सीरीज में कर सकते हैं परेशान

Wed, 11 Sep 2024 05:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 11 Sep 2024 05:12 PM IST
सार

रूट ने अब तक मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र के 16 मैचों में 53.76 के औसत से 1398 रन बनाए हैं जिसमें पांच शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, रूट श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे और उन्होंने दो पारियों में 13 और 12 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Former England captain Michael Vaughan feels India speedster Jasprit Bumrah will trouble the in-form Joe Root
जो रूट - फोटो : twitter

विस्तार

इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि अगले साल भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की सीरीज में जो रूट को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह परेशान कर सकते हैं। भारत को अगले साल जून में इंग्लैंड दौरे पर जाना है जिसकी शुरुआत 20 जून से होगी। रूट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मौजूदा चक्र में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और फिलहाल शीर्ष स्कोरर हैं। 
विज्ञापन

रूट ने डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र में बनाए हैं सर्वाधिक रन 
रूट ने अब तक मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र के 16 मैचों में 53.76 के औसत से 1398 रन बनाए हैं जिसमें पांच शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, रूट श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे और उन्होंने दो पारियों में 13 और 12 रन बनाए थे। रूट का बल्ला नहीं चलने के कारण इंग्लैंड को तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट के तीसरे मैच में विफल रहने का हवाला देते हुए वॉन ने बताया कि उनका फॉर्म में होना इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम के लिए कितना जरूरी है। वॉन ने एक कॉलम में लिखा, इस सप्ताह मुझे पता चला कि रूट की बल्लेबाजी इंग्लैंड के बल्लेबाजी लाइनअप के लिए कितना जरूरी है। उनकी बल्लेबाजी महत्वपूर्ण है। उनके आसपास के खिलाड़ी अर्धशतक बनाते हैं, लेकिन चौथे नंबर पर रूट जब तक रन ना बना लें, टीम सुखद स्थिति में नहीं आ पाती। 
विज्ञापन

वॉन ने बताया कि रूट के लिए बुमराह के खिलाफ उस लय में रहना मुश्किल होगा जो उनके खिलाफ गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। वॉन ने लिखा, रूट हर सप्ताह यह कारनामा नहीं कर सकते। बुमराह रूट के खिलाफ गेंदबाजी करना पसंद करता है। ऐसा ही ऑस्ट्रेलिया में पैट कमिंस के लिए है जहां रूट शतक नहीं लगा पाते। जब रूट बड़े पारी नहीं खेल पाते तो इंग्लैंड को सफल होने के रास्ते तलाशने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed