फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Gopalaswamy Kasturirangan Death News: Former cricketer Gopalaswamy Kasturirangan passes away, sports fraternity pays tribute

पूर्व क्रिकेटर, प्रशासक और BCCI के क्यूरेटर रहे जी कस्तूरीरंजन ने 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 19 Aug 2020 04:48 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 19 Aug 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Gopalaswamy Kasturirangan Death News: Former cricketer Gopalaswamy Kasturirangan passes away, sports fraternity pays tribute
जी कस्तूरीरंजन - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व क्रिकेटर गोपालस्वामी कस्तूरीरंजन का बुधवार को उनके बेंगलुरू स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने पीटीआई को बताया, ‘जी कस्तूरीरंजन का आज सुबह निधन हो गया। चामराजापेट में अपने निवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।’

विज्ञापन


कस्तूरीरंजन 89 वर्ष के थे और वह पूर्व क्रिकेटर, प्रशासक और बीसीसीआई के क्यूरेटर रहे। क्रिकेट जगत से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्होंने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में अपने अधिकांश मैच रणजी ट्रॉफी में 1948 से 1963 के बीच मैसूर की ओर से खेले।
विज्ञापन

 


उनके निधन पर शोक जताते हुए पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने ट्वीट किया, ‘जी कस्तूरीरंजन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। क्रिकेट में योगदान के लिए उन्हें याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति दिल से संवेदनाएं।’

केएससीए ने शोक संदेश में कहा, 'कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, सचिव और प्रबंध समिति के सदस्य पूर्व रणजी खिलाड़ी, केएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व क्यूरेटर जी कस्तूरीरंजन के निधन पर शोक जताते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed