{"_id":"632963db7f6ade03af070823","slug":"former-australian-captain-ricky-pointing-on-virat-kohli-can-surpass-sachin-tendulkar-100-century-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ponting On Virat: क्या सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे विराट कोहली, जानें रिकी पोंटिंग ने क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Ponting On Virat: क्या सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे विराट कोहली, जानें रिकी पोंटिंग ने क्या कहा
Tue, 20 Sep 2022 12:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:25 PM IST
सार
विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71 शतक लगा चुके हैं और सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए उन्हें 30 शतकों की जरूरत है। पोंटिंग का मानना है कि विराट यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं, लेकिन उनके लिए यह मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर अपना शतकों का सूखा खत्म कर लिया है। उन्होंने 1020 दिन बाद शतकीय पारी खेली और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 71 शतक पूरे कर लिए हैं। तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में कोहली संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उनके अलावा रिकी पोंटिंग ने भी 71 शतक लगाए हैं और सचिन पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 100 शतक लगाए हैं।
विराट के 71वें शतक के बाद एक बार फिर यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या वह 100 शतक लगा पाएंगे। इस पर रिकी पोंटिंग ने कहा है कि अगर तीन साल पहले उनसे पूछा जाता कि क्या कोहली सचिन का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे तो वह हां बोलते, लेकिन पिछले तीन सालों में विराट ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, अब उनके लिए यह मुश्किल होगा।
आईसीसी रिव्यू में विराट पर बात करते हुए पोंटिंग ने कहा "विराट को लेकर मैं कभी भी न नहीं कहूंगा। क्योंकि आपको पता है कि एक बार लय में आने के बाद वह रन और सफलता के कितने भूखे हैं। निश्चित रूप से उनके मामले में मैं न नहीं कहूंगा। मुझे लगता है कि उनके पास कई साल हैं, लेकिन वह अभी भी 30 शतक पीछे हैं और यह काफी ज्यादा हैं। उन्हें अगले तीन-चार साल तक हर साल पांच से छह टेस्ट शतक लगाने होंगे। इसके अलावा वनडे में एक-दो शतक और टी20 में एक शतक इसमें काफी होगा।"

जब पोंटिंग से पूछा गया कि क्या विराट कोहली को फिर से आराम करना चाहिए। इसके जवाब में पोंटिंग ने कहा कि यह अच्छा सवाल है, लेकिन इसका जवाब सिर्फ विराट ही दे सकते हैं। यह इस पर निर्भर करता है कि वह मानसिक रूप से कैसा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा "जब आप खेल रहे होते हैं, तो आपको कभी भी एहसास नहीं होता कि आप कितने थके हुए हैं, क्योंकि आप हमेशा खुद को झांसा देते हैं और खुद को आश्वस्त करते हैं कि आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक हैं। कभी-कभी आप उसके आस-पास भी नहीं होते हैं। मुझे लगता है कि विराट वास्तव में इससे बाहर आ गए हैं। जब तक उन्हें वह ब्रेक नहीं मिला, तब तक उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि वह कितनी बुरी स्थिति में थे।
"अगर वह अभी रन बनाते रहते हैं, तो मुझे यकीन है कि वह अगली सीरीज खेलेंगे। अगर वह इसे खेलते हैं और अच्छे से खेलते हैं और अपनी भूमिका निभाने लगते हैं, तो मुझे लगता है कि वह खेलना जारी रखेंगे। उस गति को जारी रखना चाहेंगे। लेकिन अगर उसके पास फिर से विराट की फॉर्म गड़बड़ होती है, तो यह शायद उनके और भारत के हित में होगा कि वह विश्व कप में जितना हो सके उसे मानसिक रूप से तरोताजा रखें।"