{"_id":"9a896e8e-7fda-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"five-players-who-laid-foundatio-of-chennai-test-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन 5 महारथियों ने लिखी चेन्नई में जीत की कहानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन 5 महारथियों ने लिखी चेन्नई में जीत की कहानी
अभिषेक कुमार
Updated Tue, 26 Feb 2013 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सरजमीं पर जीत का सपना लेकर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम को टीम इंडिया ने पहले ही टेस्ट में 8 विकेट से रौंद दिया है। टीम इंडिया को मिली इस शानदार जीत में एक दो नहीं पूरे 5 खिलाड़ियों ने अहम रोल निभाया। बल्लेबाजी में जहां वरिष्ठ सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व में विराट कोहली और एम एस धोनी ने कमाल किया तो गेंदबाजी में आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने दम दिखाया।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
ऑस्ट्रेलिया के बनाए 380 रनों के जवाब में भारत के वीरेंद्र सहवाग (2) और मुरली विजय (10) की जोड़ी सस्ते में आउट हो गई। लगा भारतीय पारी एक बार फिर लड़खड़ा जाएगी। तभी टीम के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने पहले चेतेश्वर पुजारा (44) के साथ 93 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला।
विज्ञापन
इसके बाद विराट कोहली के साथ 128 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत आधार प्रदान कर दिया। हालांकि सचिन शतक से चूक गए और 81 रनों पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से नाथन लियोन की गेंद पर बोल्ड हो गए। दूसरी पारी में 50 रनों के मामूली लक्ष्य के सामने भारतीय ओपनिंग जोड़ी के फ्लॉप होने पर सचिन ने आते ही लगातार 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़कर भारत को आसान जीत दिला दी।
विज्ञापन
विराट कोहली
टीम इंडिया के नए जांबाज विराट कोहली ने 107 रनों की पारी खेलकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वे भारतीय क्रिकेट के भविष्य हैं। कोहली ने 206 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का की मदद से 107 रन बनाए। इस पारी में कोहली कम ही मौकों पर कमजोर शॉट लगाते दिखे।
महेंद्र सिंह धोनी
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली की पारी से मिली मजबूत शुरुआत को कप्तान एमएस धोनी ने अपनी धमाकेदार पारी से अंजाम तक पहुंचा दिया। भारतीय कप्तान धोनी ने धुआंधार दोहरा शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया के सारे रणनीति को नाकाम कर दिया। धोनी ने 265 गेंदों में 24 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 224 रनों की आतिशी पारी खेली।
आर अश्विन
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में नाकामी के चलते लगातार आलोचना झेल रहे स्पिनर आर अश्विन ने इस मैच में सबका दिल जीत दिया। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में अश्विन ने शुरुआत के 5 बल्लेबाजों को महज 153 रनों पर आउट कर दिया। हालांकि क्लार्क के 130 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया जैसे-तैसे 380 के स्कोर पर पहुंच पाया। पहली पारी में अश्विन ने 7 विकेट झटके। दूसरी पारी में भी अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को 241 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दूसरी पारी में भी 5 विकेट झटके। इस तरह दोनों पारियों में अश्विन के नाम 12 विकेट दर्ज हुए।
रविंद्र जडेजा
चेन्न्ई की पिच पर आर अश्विन एक छोर से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की हवा निकाले हुए थे तो दूसरे छोर से रविंद्र जडेजा ने उनका भरपूर साथ दिया। उन्होंने काफी किफायती गेंदबाजी की, जिससे ऑस्ट्रेलियाई दूसरे छोर से विकेट गंवाते दिखे। जडेजा ने दोनें पारियों में मिलाकर 5 विकेट झटके। खास बात यह है कि उन्होंने पहली पारी का सबसे महत्वपूर्ण विकेट ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क (130) का लिया। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में हेनरिक्स और नॉथन लियोन की जोड़ी भारत के लिए सिरदर्द बन रही थी। जडेजा ने लियोन को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ दिया।
मैच का फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।