{"_id":"ed8442dd320dca485c86ed9ea8b78869","slug":"first-test-first-day-zimbabwe-vs-bangladesh-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाकिब के आगे लुढ़क गए जिम्बाब्वे के बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
शाकिब के आगे लुढ़क गए जिम्बाब्वे के बल्लेबाज
Updated Mon, 27 Oct 2014 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजबान बांग्लादेश ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन ही जिम्बाब्वे की पहली पारी समेट दी।
ढाका में खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में कुल 11 विकेट गिरे। स्टंप्स के समय बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे की पहली पारी में बनाए 240 रनों के जवाब में एक विकेट पर 27 रन बना लिए थे।
इससे पहले टॉस जीतकर जिम्बाब्वे का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ और शुरुआती ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया।
मेहमान टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे, हालांकि ओपनर सिकंदर रजा ने कुछ देर क्रीज पर रहकर टीम को संभालने की कोशिश जरूर की। लेकिन वह 51 रन बनाकर आउट हो गए।
जिम्बाब्वे की इस दुर्दशा के लिए गेंदबाज शाकिब अल हसन ज्यादा जिम्मेदार रहे जिन्होंने महज 59 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। जुबैर हुसैन को 2 सफलता मिली।