SAvENG: दोबारा स्थगित हुआ पहला वन-डे, इस बार खिलाड़ी नहीं होटल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाला पहला वन-डे दोबारा स्थगित हो गया है। बता दें कि इस बार खिलाड़ी नहीं बल्कि होटल के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी वजह से पहले वन-डे को स्थगित कर दिया गया। इससे पहले शनिवार को दक्षिण अफ्रीकी टीम की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जिसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो गया था।
तीन मैचों की सीरीज शुक्रवार से केपटाउन में शुरू होनी थी लेकिन मेजबान टीम का एक खिलाड़ी कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद मैच रविवार तक स्थगित कर दिया गया। फिर आज होटल स्टाफ के पॉजिटिव पाए जाने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।
JUST IN: The first ODI between South Africa and England has been suspended after staff at the hotel England were staying in tested positive for COVID-19.#SAvENG pic.twitter.com/C30sVE98Nm
— ICC (@ICC) December 6, 2020
गौरतलब है कि टीम के केपटाउन में बायो बबल में जाने से पहले एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया था जबकि दूसरा टी-20 श्रृंखला से पहले पॉजिटिव पाया गया। इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज 3-0 से जीती थी।