फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   First day-night match between India and Australia from today, Prithvi Shaw will open with Mayank Agrawal

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला दिन-रात्रि मुकाबला आज से, मयंक संग शॉ करेंगे ओपनिंग 

Thu, 17 Dec 2020 06:27 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 17 Dec 2020 06:27 AM IST
सार

-विदेशी सरजमीं पर पहला गुलाबी टेस्ट है यह टीम इंडिया का 
-चोटों से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम सात दिन-रात्रि मैचों से नहीं हारी है कोई भी 
-5वां मैच होगा यह एडिलेड में दिन-रात्रि। यहां खेले गए पिछले चारों मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं    
 

विज्ञापन
First day-night match between India and Australia from today, Prithvi Shaw will open with Mayank Agrawal
Indian Team - फोटो : ट्विटर

विस्तार

विराट एंड कंपनी बृहस्पतिवार को जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दिन-रात्रि टेस्ट मुकाबले में उतरेगी तो उसका लक्ष्य विदेशी सरजमीं पर पहला गुलाबी टेस्ट पास करने के साथ ही इस प्रतिद्वंद्वी टीम का विजय रथ थामने का भी होगा। ऑस्ट्रेलिया ने गुलाबी गेंद से सर्वाधिक सात टेस्ट खेले हैं और सभी जीते हैं। भारत ने एकमात्र टेस्ट पिछले साल कोलकाता के ईडन गार्डन में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था जिसमें पारी से जीत दर्ज की थी। मेजबान टीम दो साल पहले की हार का बदला लेने की कोशिश में हैं। हालांकि उसके कई खिलाड़ी चोटों की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं भारतीय टीम प्रबंधन ने सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए फॉर्म से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ के साथ बने रहने का फैसला किया है। शॉ ही मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। शुभमन गिल को अभी इंतजार करना होगा।  

विज्ञापन


कोहली की टक्कर स्मिथ से : ऑस्ट्रेलियाई मीडिया कारोबारी कैरी पैकर ने 1970 के दशक में चैनल नाइन पर अपनी ‘विश्व सीरीज दिन-रात्रि टेस्ट मैचों’ को प्रोमोट करते हुए एक शानदार कैप्शन दिया था,‘बिग ब्वाएज प्ले एट नाइट (शीर्ष खिलाड़ी रात में खेलते हैं)।’ यहां तक कि 2020 में भी सीरीज के लिए इससे उचित कैप्शन नहीं मिल सकता। इसमें कोहली की शानदार बल्लेबाजी का सामना स्टीव स्मिथ की रन जुटाने की निरंतरता से हो, जिसमें चेतेश्वर पुजारा के क्रीज पर टिके रहने की जिद को युवा मार्नस लाबुशाने चुनौती दे। यह सब एडिलेड ओवर में दूधिया रोशनी में खेले जाने वाले मुकाबले में होगा। 
विज्ञापन


कमिंस के बाउंसर का जवाब यार्कर से देंगे बुमराह : दोनों टीमों के तेज गेंदबाज गुलाबी गेंद से बल्लेबाजों के दिमाग में संशय पैदा करना चाहेंगे। ‘जोश हेजलवुड बनाम मोहम्मद शमी’ मुकाबला भी काफी रोमांचक होगा जबकि पैट कमिंस के बाउंसर का जवाब जसप्रीत बुमराह यार्कर से देना चाहेंगे। भारतीय टीम में अनुभवी इशांत शर्मा नहीं हैं तो ऑस्ट्रेलियाई लाइन-अप को अपने स्टार डेविड वॉर्नर की कमी खलेगी। इससे दोनों टीमें मजबूती के हिसाब से बराबरी पर ही दिखती हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम को ज्यादा दिन-रात्रि टेस्ट खेलने का अनुभव है। उसे घरेलू परिस्थितियों का फायदा निश्चित रूप से मिलेगा। दिन-रात्रि टेस्ट मैच की अपनी खासियत है। इसमें बल्लेबाजों के पहले सत्र में हावी होने की उम्मीद होती है जबकि जब सूरज छिप जाता है तो गेंदबाजों की तूती बोलती है। क्योंकि गुलाबी कूकाबूरा की रफ्तार तेज हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साहा ही विकेटकीपर : विकेटकीपर के स्थान पर ऋद्धिमान साहा को विस्फोटक ऋषभ पंत पर तरजीह दी गई। सीरीज की तैयारियों के दौरान ऑस्ट्रेलियाई ए के खिलाफ दूधिया रोशनी में पंत की शतकीय पारी की तुलना में साहा ने मुश्किल परिस्थितियों में लाल गेंद से प्रथम श्रेणी मैच में अर्द्धशतकीय पारी खेली थी। 

उमेश तीसरे पेसर : उमेश यादव को तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर अपना स्थान वापस मिला जो अभ्यास मैच में उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण हुआ। भारत के शीर्ष बल्लेबाजों को एडिलेड के नेट पर गुलाबी कूकाबूरा से टी नटराजन की अंदर आती गेंदों से परेशानी हो रही थी। अगर नटराजन की 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उन्हें इतनी परेशानी हो सकती है तो गुलाबी गेंद के टेस्ट में दुनिया के सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले स्टार्क कितने खतरनाक हो सकते हैं। कभी कभार कम विकल्प में से चयन करना आसान होता है और कोहली उम्मीद करेंगे कि वह सही विकल्पों का चयन करें ताकि रहाणे उनके ब्रेक के बाद भारत को यही दोहराने में मदद कर सकें। 

टीमें : भारत : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन। 
ऑस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान), जो बर्न्स, पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशाने, नाथन लियोन, माइकल नेसेर,जेम्स पैटिंसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन,मैथ्यू वेड।


गिल को अभी करना होगा इंतजार : कोहली ने कहा,‘शुभमन को अभी तक टेस्ट क्रिकेट में इस स्तर पर मौका नहीं मिला है। इसलिए जब भी उसे मौका मिलता है तो यह देखना शानदार होगा कि वह कैसा प्रदर्शन करता है क्योंकि वह बहुत ही आत्मविश्वास से भरा युवा खिलाड़ी है। पृथ्वी ने टेस्ट स्तर पर प्रदर्शन दिखाया है लेकिन वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया में खेलेगा। इसलिए मुझे लगता है कि उसकी प्रगति को देखना भी रोमांचक होगा। लोकेश राहुल निश्चित रूप से शानदार खिलाड़ी है। इसलिए उसे टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। हमें देखना होगा कि टीम के सर्वश्रेष्ठ संतुलन के लिए क्या संयोजन ठीक रहता है।’
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed