{"_id":"664627d5353a9f3d98059d6a","slug":"fir-filed-against-ksca-management-allegations-of-serving-stale-food-during-rcb-dc-ipl-2024-match-2024-05-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: बेंगलुरु-दिल्ली मैच के दौरान स्टेडियम कैंटिन से खाना खाकर बेहोश हुआ शख्स, कर्नाटक क्रिकेट संघ पर FIR","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: बेंगलुरु-दिल्ली मैच के दौरान स्टेडियम कैंटिन से खाना खाकर बेहोश हुआ शख्स, कर्नाटक क्रिकेट संघ पर FIR
Thu, 16 May 2024 09:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 16 May 2024 09:13 PM IST
सार
चैतन्य अपनी सीट पर बैठ-बैठे ही बेहोश हो गए। स्टेडियम के बाहर मौजूद एक एम्बुलेंस में स्टेडियम के कर्मचारियों की सहायता से उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
एक फैन बेहोश हो गया
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
कब्बन पार्क पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 12 मई को आईपीएल मैच के दौरान बासी खाना परोसने के आरोप में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 12 मई को आईपीएल देखने आए 23 वर्षीय चैतन्य की शिकायत के आधार पर केएससीए प्रबंधन बोर्ड और कैंटीन मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फैन चैतन्य मैच देखने पहुंचे थे
चैतन्य अपने दोस्त गौतम के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स का मैच देखने गए थे। उनका टिकट कतर एयरवेज फैंस स्टैंड का था। मैच के दौरान चैतन्य ने स्टैंड पर कैंटीन से खाना खाया। उन्होंने गुलाब जामून, घी, चावल और कुछ और चीजें खरीदीं। खाने के कुछ देर बाद ही चैतन्य के पेट में दर्द होने लगा।

सीट पर बैठे-बैठे बेहोश हुए चैतन्य
चैतन्य अपनी सीट पर बैठ-बैठे ही बेहोश हो गए। स्टेडियम के बाहर मौजूद एक एम्बुलेंस में स्टेडियम के कर्मचारियों की सहायता से उनका प्राथमिक उपचार किया गया। एक निजी अस्पताल में भर्ती होने के बाद, डॉक्टर ने चैतन्य की जांच की और बताया कि उन्हें फूड पॉइजनिंग हुई है। चैतन्य का आरोप है कि कैंटीन में मौजूद खाना खाने के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। इस संबंध में कब्बन पार्क पुलिस ने बताया कि केएससीए और कैंटीन मैनेजर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो आईपीएल 2024 के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया। यह आरसीबी की लगातार पांचवीं जीत रही। टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 187 रन बनाए थे। रजत पाटीदार ने 32 गेंद में 52 रन और विल जैक्स ने 29 गेंद में 41 रन की पारी खेली थी। विराट कोहली ने 27 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम 19.1 ओवर में 140 रन पर सिमट गई। ऋषभ पंत की जगह मैच में कप्तानी कर रहे अक्षर पटेल ने 39 गेंद में 57 रन बनाए। यश दयाल ने तीन और लोकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट झटके।