IND vs ENG: टीम की फील्डिंग से संतुष्ट हैं कोच दिलीप, इस खिलाड़ी को मिला सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग पुरस्कार देने की परंपरा शुरू हुई है। ऐसा ही कुछ इस सीरीज में भी हुआ। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें दिलीप इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज पुरस्कार के दौरान खिलाड़ियों की प्रशंसा कर रहे हैं।
विस्तार
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग पुरस्कार देने की परंपरा शुरू हुई है। ऐसा ही कुछ इस सीरीज में भी हुआ। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें दिलीप इम्पैक्ट फील्डर ऑफ द सीरीज पुरस्कार के दौरान खिलाड़ियों की प्रशंसा कर रहे हैं। दिलीप ने कहा, हमने हर समय कुछ शानदार मौके बनाए। मुझे लगता है कि चाहे वह आउटफील्ड में शानदार क्षेत्ररक्षण हो या अद्भुत कैच लेना हो, पीछे की ओर दौड़ना हो और साथ ही मैच के अहम मोड़ पर महत्वपूर्ण रन आउट करना हो, मुझे लगता है कि सभी ने शानदार प्रयास किया। एक टीम के तौर पर हम अपने क्षेत्ररक्षण पर बहुत गर्व करते हैं और इस पूरी सीरीज में संयम और निरंतरता के साथ खेलना बेहद संतोषजनक रहा।
𝗗𝗿𝗲𝘀𝘀𝗶𝗻𝗴 𝗥𝗼𝗼𝗺 𝗕𝗧𝗦 | 𝗜𝗺𝗽𝗮𝗰𝘁 𝗙𝗶𝗲𝗹𝗱𝗲𝗿 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗢𝗗𝗜 𝗦𝗲𝗿𝗶𝗲𝘀
— BCCI (@BCCI) February 13, 2025
Series cleansweep for #TeamIndia ✅
Find Out Who bags the Fielding Medal 🎥 🔽#INDvENG | @IDFCFIRSTBank https://t.co/ismlU31kmx
सीरीज के इम्पैक्ट फील्डर का पदक श्रेयर अय्यर को मिला जिन्होंने न केवल अपनी बल्लेबाजी बल्कि अपने क्षेत्ररक्षण कौशल से भी प्रभावित किया। उनका सबसे खास पल नागपुर में पहले वनडे में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट का शानदार रन आउट था। उन्होंने कहा, यह केवल उन कैचों के बारे में नहीं है जिन्हें हम हमेशा देखते हैं, बल्कि बाउंड्री पर शानदार प्रयास करते हुए उन महत्वपूर्ण रनों को बचाना और रन आउट करना भी है। पहले मैच में उस समय महत्वपूर्ण रन आउट करना जब इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 75 रन बनाकर धमाकेदार शुरुआत की थी, श्रेयस अय्यर।