{"_id":"64d222c5333310e63200384b","slug":"fawad-alam-breaks-ties-with-pakistan-cricket-will-now-make-career-in-usa-cricket-2023-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Cricket: इस अनुभवी बल्लेबाज ने पाकिस्तान क्रिकेट से तोड़ा रिश्ता, अब अमेरिका में बनाएगा करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan Cricket: इस अनुभवी बल्लेबाज ने पाकिस्तान क्रिकेट से तोड़ा रिश्ता, अब अमेरिका में बनाएगा करियर
Tue, 08 Aug 2023 04:41 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 08 Aug 2023 04:41 PM IST
सार
जुलाई 2009 में फवाद ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में फवाद ने अपना पहला टेस्ट खेला था। उस समय टीम में मोहम्मद यूसुफ, अजहर अली, यूनिस खान और मिस्बाह उल हक जैसे बल्लेबाज थे। फवाद को काफी कम मौके मिले।
विज्ञापन
फवाद आलम और मोहम्मद रिजवान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनुभवी बल्लेबाज फवाद आलम ने पाकिस्तान क्रिकेट से रिश्ता तोड़ लिया है। उन्होंने पाकिस्तान के साथ 15 साल के करियर को समाप्त किया। 37 साल के फवाद अब अमेरिका में अपना करियर बनाएंगे। वह आगामी अक्तूबर में 37 साल के हो जाएंगे। फवाद माइनर लीग क्रिकेट टी20 में शिकागो किंग्समेन के लिए एक 'स्थानीय' खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे। यह टूर्नामेंट यूएसए में हाल ही में समाप्त हुए प्रमुख टी20 टूर्नामेंट मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) का आधार है।
फवाद अब समी असलम, हम्माद आजम, सैफ बदर और मोहम्मद मोहसिन जैसे पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लंबी सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अमेरिका में अपना ठिकाना बनाया है। फवाद ने 2007 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था। वह मई 2007 में श्रीलंका के खिलाफ अबूधाबी में पहला वनडे खेले थे। इसके बाद सितंबर में केन्या के खिलाफ नेरौबी में उन्होंने पहला टी20 खेला था। वनडे-टी20 में डेब्यू के दो साल बाद फवाद को टेस्ट में खेलने का मौका मिला।

फवाद आलम
- फोटो : social media
तीन टेस्ट के बाद ही हो गए थे बाहर
जुलाई 2009 में फवाद ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में फवाद ने अपना पहला टेस्ट खेला था। उस समय टीम में मोहम्मद यूसुफ, अजहर अली, यूनिस खान और मिस्बाह उल हक जैसे बल्लेबाज थे। फवाद को काफी कम मौके मिले। टेस्ट डेब्यू में शतक लगाने वाले फवाद को तीन मैच के बाद ही टीम से निकाल दिया गया। घरेलू क्रिकेट में लगभग 55 की औसत से रन बनाने के बावजूद उन्हें मौके नहीं मिले। 2020 में उन्होंने वापसी की, लेकिन 16 टेस्ट में और खेल पाए।

फवाद ने एशिया कप में लगाया था शतक
2009 में टी20 विश्व कप जीतने वाली पाकिस्तानी टीम में फवाद आलम थे। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 19 टेस्ट, 38 वनडे और 24 टी20 मैच खेले। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने कुल छह शतक लगाए। इसमें 2014 एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ एक वनडे शतक शामिल है। 19 टेस्ट में उन्होंने 38.88 की औसत से पांच शतक की मदद से 1011 रन बनाए। इस दौरान दो अर्धशतक भी लगाए। 38 वनडे में उन्होंने 40.25 की औसत से 966 रन बनाए।