{"_id":"68bed85301a514faf00c421d","slug":"fast-bowler-callum-vidler-ruled-out-of-australia-a-s-tour-of-india-due-to-a-partial-stress-fracture-2025-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे से बाहर हुए तेज गेंदबाज कैलम विडलर, चोट के कारण लेना पड़ा फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के भारत दौरे से बाहर हुए तेज गेंदबाज कैलम विडलर, चोट के कारण लेना पड़ा फैसला
Mon, 08 Sep 2025 06:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 08 Sep 2025 06:51 PM IST
सार
विडलर ने पेशेवर क्रिकेट में पिछला मुकाबला मार्च में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड 2024-25 के फाइनल के रूप में खेला था और तब उन्होंने अपनी टीम की हार के दौरान पांच विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन
कैलम विडलर
- फोटो : Cricket Australia/ICC
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया ए की टीम को भारत दौरे से पहले ही झटका लगा है। क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज कैलम विडलर सोमवार को स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण ऑस्ट्रेलिया ए के आगामी भारत दौरे से बाहर हो गए जिससे ऑस्ट्रेलिया के चोटिल तेज गेंदबाजों की बढ़ती सूची में एक और नाम जुड़ गया। इस 19 वर्षीय खिलाड़ी से पहले टेस्ट कप्तान पैट कमिंस, लान्स मौरिस और ब्रॉडी काउच भी चोटिल होने के कारण चयन की दौड़ से बाहर हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत की ए टीमों के बीच सीरीज 30 सितंबर से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
मार्च में खेला था आखिरी पेशेवर मैच
विडलर ने पेशेवर क्रिकेट में पिछला मुकाबला मार्च में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेफील्ड शील्ड 2024-25 के फाइनल के रूप में खेला था और तब उन्होंने अपनी टीम की हार के दौरान पांच विकेट चटकाए थे। क्वींसलैंड के हाई परफोर्मेंस महाप्रबंधक जो डावेस ने कहा, कैलम को ट्रेनिंग के दौरान पीठ में दर्द हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दी। दुर्भाग्य से स्कैन में स्ट्रेस फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है इसलिए उन्हें कुछ समय ठीक होने में लगेगा और फिर रिहैबिलिटेशन की योजना शुरू करनी होगी। वह स्वाभाविक रूप से बहुत निराश हैं लेकिन मानते हैं कि चोटें खेल का हिस्सा हैं। हम उनके साथ मिलकर काम करेंगे जिससे कि यह सुनिश्चित हो सके कि वह क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

विडलर के हटने से पहले ऑस्ट्रेलिया ए ने 16 सितंबर से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज के लाल गेंद के चरण से मौरिस और काउच को भी चोटों के कारण खो दिया था। काउच को साइड स्ट्रेन हुआ था लेकिन उनके शील्ड सत्र तक ठीक होने की उम्मीद है जबकि मौरिस एक साल के लिए क्रिकेट से बाहर रहेंगे। विडलर 2024 में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे।
भारत-ऑस्ट्रेलिया ए टीमों के बीच टेस्ट और वनडे मैच की होगी सीरीज
विडलर की अनुपस्थिति में हेनरी थॉर्नटन तीन सीमित ओवरों के मैच के लिए टीम के साथ रहेंगे। पिछले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष तेज गेंदबाज पैट कमिंस को न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सीनियर टीम के आगामी सीमित ओवरों के मुकाबलों से बाहर कर दिया गया था क्योंकि स्कैन में उनकी कमर में खिंचाव का पता चला था। भारत दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया ए दो अनौपचारिक टेस्ट और तीन अनौपचारिक वनडे मैच खेलेगा।