फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Farokh Engineer says rishabh pant has some drawback in wicket keeping

'पंत ने भले ही विकेटकीपर का नया रिकॉर्ड बनाया हो, पर उनमें अभी भी है कुछ तकनीकी खामियां'

Fri, 11 Jan 2019 04:58 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 11 Jan 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
Farokh Engineer says rishabh pant has some drawback in wicket keeping
rishabh pant

ऋषभ पंत ने भले ही ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट में 11 कैच लेकर भारतीय विकेटकीपर का नया रिकॉर्ड बनाया हो, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर फारुख इंजीनियर ने कहा कि दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी की विकेटकीपिंग में कुछ तकनीकी खामियां हैं। हालांकि, इंजीनियर ने पंत की बल्लेबाजी प्रदर्शन की प्रशंसा की। इंजीनियर ने कहा कि पंत को देखकर उन्हें अपनी जवानी के दिन याद आ गए। 

विज्ञापन


इंजीनियर ने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक कार्यक्रम के इतर कहा, उनका तरीका एम एस धोनी जैसा ही है, लेकिन इस समय उनकी इतनी तारीफ मत कीजिए। उन्हें प्रोत्साहित कीजिए, लेकिन वह तकनीकी रूप से गलत है।
विज्ञापन


बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत ने ऑस्ट्रेलिया में सिडनी में ड्रॉ हुए अंतिम टेस्ट में एक शानदार शतक भी जड़ा जिससे वह ऐसा करने वाली पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए और एडिलेड में पहले मैच में उन्होंने विकेट के पीछे रिकॉर्ड संख्या में कैच लिए। पंत की बल्लेबाजी से इंजीनियर इतने प्रभावित हैं कि वह इस बात से हैरान हैं कि भारतीय चयनकर्ता इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए वे धोनी को लेकर पंत को कैसे छोड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विन की आलोचना को लेकर भज्जी पर भड़के 

पूर्व विकेटकीपर फारुख इंजीनियर ने रविचंद्रन अश्विन के ऑस्ट्रेलिया पर हाल में मिली टेस्ट सीरीज में जीत के दौरान प्रदर्शन की आलोचनात्मक टिप्पणी करने के लिए पूर्व टेस्ट ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की आलोचना की। इंजीनियर ने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में लीजेंड्स क्लब द्वारा आयोजित 'टाक शो' के दौरान कहा, क्या आपने अश्विन के बारे में हरभजन की टिप्पणी पढ़ी, वह वहां सही नहीं था। पहला स्पिनर और दूसरा स्पिनर क्या है? स्पिनर स्पिनर ही है।

इंजीनियर ने कहा, अश्विन बेहतरीन गेंदबाज हैं। मुझे ऐसा लगा कि वह (हरभजन) अश्विन की आलोचना कर रहे थे आप सार्वजनिक तौर पर इस तरह की बातें नहीं कर सकते, विशेषकर तब जब किसी ऑफ स्पिनर ने आपकी जगह ली हो। यह ऐसा ही है जैसे धोनी युवा विकेटकीपर पंत की आलोचना करें। यह क्रिकेट नहीं है।

हरभजन ने मीडिया में कहा था कि अश्विन ऐसे समय में चोटिल हुए जब टीम को उनकी जरूरत थी और सिडनी में अंतिम टेस्ट में मौका दिए जाने वाले कुलदीप यादव ने इतनी अच्छी गेंदबाजी की कि उन्हें अब कहीं भी टेस्ट में नंबर एक स्पिनर समझा जाना चाहिए। रविंद्र जडेजा ने अंतिम दो टेस्ट में अपनी बाएं हाथ की स्पिन से अच्छी गेंदबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed