{"_id":"6337202d1fa5a8048b56d220","slug":"fan-asked-amit-mishra-for-300-rupees-to-go-on-a-date-read-the-funny-reaction-from-indian-spinner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amit Mishra: डेट पर जाने के लिए फैन ने अमित मिश्रा से मांगे 300 रुपये, पढ़ें भारतीय स्पिनर का मजेदार रिएक्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Amit Mishra: डेट पर जाने के लिए फैन ने अमित मिश्रा से मांगे 300 रुपये, पढ़ें भारतीय स्पिनर का मजेदार रिएक्शन
Fri, 30 Sep 2022 10:28 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 30 Sep 2022 10:28 PM IST
सार
अमित मिश्रा ने गुरुवार को सुरेश रैना को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने रैना की फील्डिंग की तारीफ की थी। इसके कमेंट में आदित्य कुमार सिंह नाम के एक यूजर ने 300 रुपये मांगे थे।
विज्ञापन
अमित मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वह अपने मजेदार ट्वीट से सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी कड़ी में एक और घटना सामने आई है। ट्विटर पर एक यूजर ने भारत के पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा से अपनी प्रेमिका को डेट पर ले जाने के लिए 300 रुपये मांगे। इसके बाद तो उस यूजर ने शायद अमित मिश्रा से जवाब की उम्मीद भी नहीं की होगी। हालांकि, कुछ ऐसा हुआ कि वह यूजर अमित मिश्रा का फैन बन गया।
विज्ञापन
Sir 300 rs gpay karodo gf ko ghumne leke Jana h
— MSDIAN adi (@AdityaK61351639) September 29, 2022
विज्ञापन
दरअसल, अमित मिश्रा ने गुरुवार को सुरेश रैना को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने रैना की फील्डिंग की तारीफ की थी। इसके कमेंट में आदित्य कुमार सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा- सर 300 रुपये पे कर दो। गर्लफ्रेंड को घुमाने लेके जाना है। इसके बाद अमित मिश्रा ने न सिर्फ उस यूजर को 300 रुपये दिए, बल्कि 200 रुपये बढ़ाकर दिया। अमित ने पेमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- हो गया। डेट के लिए आपको शुभकामनाएं। इस पर ट्विटर यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए अमित मिश्रा को धन्यवाद भी कहा। आदित्य ने लिखा- इस तोहफे के लिए धन्यवाद सर। लव यू सर।
अमित मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय करियर में 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी20 खेले हैं। 22 टेस्ट में उनके नाम 76 विकेट, वनडे में 64 विकेट और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 16 विकेट हैं। इसके अलावा अमित ने 154 आईपीएल मैच भी खेले हैं। इसमें उन्होंने 7.35 की इकोनॉमी और 19.55 के स्ट्राइक रेट से 166 विकेट लिए हैं। 17 रन देकर पांच विकेट आईपीएल में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है।