{"_id":"5fdf1bd58ebc3e3eb2530a24","slug":"even-pakistanis-can-t-believe-everyone-is-shocked-when-india-collapses-on-just-36-runs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी तक नहीं कर पा रहे यकीन, महज 36 रन पर भारत के सिमटने से हर कोई हैरान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी तक नहीं कर पा रहे यकीन, महज 36 रन पर भारत के सिमटने से हर कोई हैरान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 20 Dec 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय टीम का स्कोरकार्ड
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जावेद मियांदाद और शोएब अख्तर जैसे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में पहले टेस्ट मैच में भारत की बल्लेबाजी के पतन पर हैरानी व्यक्त की। भारत दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने मैच आठ विकेट से जीतकर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाई।
2 of 5
मोहसिन खान
- फोटो : social Media
पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज मोहसिन खान ने कहा, 'मुझे तब विश्वास नहीं हुआ जब सुबह मैंने ऑस्ट्रेलिया को दोबारा बल्लेबाजी करते हुए देखा और उन्हें केवल 90 रन की जरूरत थी। मैंने आउट होने के तरीकों पर गौर किया और ईमानदारी से कहूं तो पिच में कुछ भी गलत नहीं था। मुझे लगता है कि बल्लेबाजों ने जज्बा नहीं दिखाया और वे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को खेलने को लेकर दोहरी मानसिकता में लगे।'
3 of 5
राशिद लतीफ
पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि पाकिस्तानी टीम भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह में इसी तरह से 59 और 53 रन पर आउट हो गई थी। लतीफ ने कहा, 'ऐसा होता है जब गेंदबाज हर समय सही क्षेत्र पर गेंद करते हैं और गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधा क्षेत्ररक्षकों के पास जाती है। मुझे लगता है कि यह पतन इसलिए हुआ क्योंकि भारतीय बल्लेबाज शायद गेंदबाजों पर हावी होने की मानसिकता के साथ क्रीज पर उतरे थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि उन्होंने जो कुछ देखा उस पर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा, 'यह देखना (विराट) कोहली के लिए निश्चित तौर पर दुस्वप्न था कि उनकी पूरी टीम केवल 36 रन पर आउट हो गई। बल्लेबाजों का रवैया सकारात्मक नहीं था। पहली पारी में बढ़त हासिल करके उनके पास जीत का बहुत अच्छा मौका था।'
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : Amar Ujala
दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियादाद ने इसे भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे बुरा दिन बताया। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो कुछ गेंदों को खेलना बहुत मुश्किल था, लेकिन मुझे इस पर हैरानी हुई कि किसी ने भी संघर्ष नहीं किया। यह टीम 36 रन पर आउट होने लायक नहीं है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।