{"_id":"5b635d614f1c1ba61f8b694e","slug":"engvind-virat-kohli-kisses-wedding-ring-and-dedicates-century-to-wife-anushka-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: विराट ने बीच मैच फिर किया प्यार का इजहार, शतक ठोक अनुष्का को दिया खास तोहफा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: विराट ने बीच मैच फिर किया प्यार का इजहार, शतक ठोक अनुष्का को दिया खास तोहफा
Fri, 03 Aug 2018 07:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड में इतिहास रच दिया। गुरुवार को विराट ने इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा। उन्होंने इससे पहले कभी भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में इंग्लैंड की सरजमीं पर शतक नहीं लगाया था।
2 of 6
विपरित हालातों में 172 गेंदों में शतक पूरा करते ही विराट ने बैट और हेलमेट जमीन पर रखा। फिर गले में पहनी अपनी चेन में जड़ी सगाई की अंगूठी निकालकर उसे चूमा। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इस खास पल को देखने के लिए मैदान पर ही मौजूद थीं। इस खास जश्न के जरिए चीकू ने अपनी नुष्की को यह शतक समर्पित कर डाला।
3 of 6
शायद इसके जरिए वह अपनी लेडी लक को सलाम कर रहे थे क्योंकि 2014 के इंग्लैंड दौरे में कोहली की असफलता किसी से छिपी नहीं। उन्होंने 2014 में पांच मैचों की 10 पारियों में महज 134 रन ही बनाए थे। शादी के बाद यह कोहली का पहला इंग्लैंड दौरा था, जहां उन्होंने पहली ही पारी में इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पिछले साल ही दिसंबर में कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लंबे रिलेशनशिप के बाद इटली में शादी की थी। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब विराट ने इस तरह मैदान से अपनी इंगेजमेंट रिंग को चूमकर जश्न मनाया हो। इससे पहले 2018 की शुरुआत में साउथ अफ्रीका दौरे पर सेंचुरियन टेस्ट में शतक जड़ने के बाद उन्होंने ऐसा ही जश्न मनाया था।
विज्ञापन
5 of 6
कोहली ने 149 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 225 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्का लगाया। इंग्लैंड को पहली पारी में मात्र 13 रन की बढ़त हासिल हुई। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट खोकर नौ रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 22 रन की हो गई है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।