फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs West Indies 3rd Test: England win by nine wickets and series by 2-1 

लॉर्ड्स टेस्ट:  वेस्टइंडीज को 9 विकेट से मात देकर इंग्लैंड ने 2-1 से किया सीरीज पर कब्जा  

Sun, 10 Sep 2017 02:45 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 10 Sep 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
 England vs West Indies 3rd Test: England win by nine wickets and series by 2-1 
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ESPN Cricinfo
शुक्रवार को वेस्टइंडीज के ओपनर ब्रेथवेट को बोल्ड कर 500 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज जिमी एंडरसन ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए लॉर्ड्स टेस्ट में वेस्टइंडीज की दूसरी पारी को 177 रन पर समेट दी। एंडरसन ने 42 रन देकर सात विकेट चटकाए। तीसरे दिन अपने दूसरे दिन के स्कोर 93 रन पर 3 विकेट से आगे खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 177 रन पर ढेर हो गई। साइ होप(62) ही एकमात्र कैरेबियाई बल्लेबाज थे जो इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना कर सके।
विज्ञापन


 इसके बाद जीत के लिए इंग्लैंड को 107 रनों की दरकार थी जिसे इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 28 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। एलेस्टर कुक(17) का विकेट सस्ते में गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम परेशानी में आ गई थी लेकिन  मार्क स्टोनमेन(40*) और टॉम वीजली(44*) ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर इंग्लैंड को 9 विकेट से जीत दिला दी।
विज्ञापन


तीन दिन में लॉर्ड्स टेस्ट खत्म हो गया। टेस्ट के पहले ही दिन 14 विकेट गिरने का कारनामा हुआ। इससे ही साबित हो गया था कि मैच 5 दिन तक नहीं जाएगा। ऐसे में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 123 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड भी महज 194 रन पर ढेर हो गई और उसे पहली पारी के आधार पर 71 रन की बढ़त हासिल हो गई। वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 177 रन बनाए। जिसके बाद जीत के लिए वेस्टइंडीज को 107 रन की दरकार थी। लॉर्ड्स टेस्ट की किसी भी पारी में स्कोर 200 रन के पार नहीं गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बेन स्टोक्स को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया वहीं वेस्ट इंडीज के साई होप और जेम्स एंडरसन को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed