{"_id":"5f357f20d2013604e23ebf91","slug":"england-vs-pakistan-2nd-test-pakistan-126-5-at-stumps-on-rain-curtailed-day-1-against-england-in-southampton","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENGvsPAK: बारिश के कारण बाधित रहा पहले दिन का खेल, पाकिस्तान का स्कोर 126\/5","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENGvsPAK: बारिश के कारण बाधित रहा पहले दिन का खेल, पाकिस्तान का स्कोर 126/5
Fri, 14 Aug 2020 07:16 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 14 Aug 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : social media
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच साउथहैंपटन के रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश के कारण बाधित रहा। दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 45.4 ओवर्स में पांच विकेट के नुकसान पर 126 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 25 और मोहम्मद रिजवान 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। छह रन के स्कोर पर शान मसूद के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद आबिद अली ने कप्तान अजहर अली के साथ मिलकर पारी को संभाला। मगर 78 रन के स्कोर पर पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा।
विज्ञापन
आबिद अली ने जड़ा करियर का पहला अर्धशतक
कप्तान अजहर अली 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा आबिद अली ने 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। सैम करन ने आबिद को रोरी बर्न्स के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने दो जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स और सैम करने ने एक-एक विकेट लिए।
विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इंग्लैंड ने अपनी टीम में दो बदलाव किया। बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की जगह जैक क्राउली और सैम करन को मौका दिया। बता दें कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे हैं। पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन विकेट से हराया था।