विश्व कप 2019 की प्रबल दावेदार इंग्लैंड ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ बवाल मचा दिया। इंग्लिश बल्लेबाजों ने साबित कर दिया कि क्यों यह टीम टूर्नामेंट की फेवरेट मानी जा रही है। कार्डिफ के सोफिया गार्डंस में बैठे दर्शकों को देखने मिली इस पैसा वसूल पारी के दौरान एक के बाद एक वन-डे क्रिकेट इतिहास के कई रिकॉर्ड्स टूटते गए।
2 of 7
जोस बटलर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 386 रन ठोक दिए। यह विश्व कप में इंग्लैंड का सर्वोच्च स्कोर है। इसके पहले इंग्लिश टीम ने एशियाई महाद्वीप में खेले गए 2011 विश्व कप के दौरान बैंगलोर में भारत के खिलाफ 333/8 का स्कोर खड़ा किया था।
3 of 7
जेसन रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
यह इस विश्व कप में उनका लगातार तीसरा 300+ स्कोर है। इसके अलावा ये लगातार सातवां मौका है जब इंग्लिश टीम ने वन-डे मैच में 300 रन का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था। कंगारू टीम ने 2007 में लगातार 6 बार किसी वन-डे क्रिकेट में 300 रन बनाए थे।
4 of 7
जेसन रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने ताबड़तोड़ 153 रन ठोक दिए। यह उनका वन-डे क्रिकेट में तीसरा 150+ स्कोर था। इस स्कोर के साथ उन्होंने एंड्र्यू स्ट्रॉस के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। स्ट्रॉस के नाम भी इंग्लैंड के लिए तीन बार 150 या उससे ज्यादा के स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है।
5 of 7
जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में जेसन रॉय के साथ ओपनिंग करने जॉनी बेयरस्टो पहुंचे थे। उन्होंने भी बल्ले से 51 रन का योगदान दिया। पहले विकेट के लिए जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के बीच 128 रन की पार्टनरशिप हुई। इसके साथ ही यह जोड़ी इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारी वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई।