फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs australia 2nd semifinal icc World Cup 2019 at Birmingham

World Cup 2019: दूसरा सेमीफाइनल आज, मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जंग

Thu, 11 Jul 2019 06:26 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 11 Jul 2019 06:26 AM IST
विज्ञापन
England vs australia 2nd semifinal icc World Cup 2019 at Birmingham
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

पहली बार विश्व कप जीतने की दहलीज पर खड़ी इंग्लैंड टीम को गुरूवार को दूसरे सेमीफाइनल में पांच बार की चैंपियन चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए काफी पापड़ बेलने पड़ेंगे। इंग्लैंड पिछली बार 2015 विश्व कप के पहले दौर से बाहर हो गया था। उसके बाद से हालांकि वनडे रैंकिंग में शीर्ष तक पहुंचा और काफी मजबूत टीम के रूप में उभरा।

विज्ञापन


इंग्लैंड 1979, 1987 और 1992 में फाइनल तक पहुंचा लेकिन विश्व कप नहीं जीत सका। इस बार टीम के फॉर्म को देखते हुए विशेषज्ञों ने कयास लगाया था कि यह उसके पास सबसे सुनहरा मौका है। इंग्लैंड और खिताब के बीच पहले कदम पर हालांकि ऑस्ट्रेलिया है जो टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करता आया है। अभी तक उसने सारे छह सेमीफाइनल जीते हैं और 1999 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाटकीय हालात में मैच टाई हो गया था। 
विज्ञापन


चार महीने पहले ऑस्ट्रेलिया को शायद ही कोई गंभीरता से लेता लेकिन आरोन फिंच की टीम ने शानदार वापसी की है। उसे अभी भी अतीत की ‘अपराजेय’ ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं कहा जा सकता लेकिन बड़े मुकाबलों में उसने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार भी सही समय पर टीम फॉर्म में आ गई है और किसी तरह के दबाव में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लय में चल रहे बेयरस्टो और रूट  

England vs australia 2nd semifinal icc World Cup 2019 at Birmingham
जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, ‘एक साल पहले हम इतने इत्मीनान से नहीं थे। हम बड़े संकट से गुजरे जिसका असर खेल पर ही नहीं बल्कि हमारे देश पर भी पड़ा। इसलिए राहत की बात ही नहीं थी। हमें मेहनत करनी थी जो हमने की। हमें अच्छा खेलना ही नहीं था, अच्छा आचरण भी करना था।’ उन्होंने डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ का जिक्र करते हुए कहा , ‘मुझे पता था कि इंग्लैंड में कुछ लोग खिल्ली उड़ाएंगे लेकिन यह सही था। हमें मेहनत करनी थी। हमें पता था कि हमारे पास अच्छे खिलाड़ी हैं।’

लय में चल रहे बेयरस्टो और रूट  
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जानी बेयरस्टो और जेसन राय के अलावा जोए रूट जबर्दस्त फॉर्म में है । कप्तान इयोन मोर्गन ने भी रन बनाए हैं। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 12 में से 10 मैच जीते लेकिन उन्हें पता है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम कितनी खतरनाक है जिसने उन्हें लीग चरण में 64 रन से हराया। 

उसके बाद इंग्लैंड ने हालांकि आखिरी दो लीग मैच में भारत और न्यूजीलैंड को मात दी। तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट का मानना है कि उनकी टीम इस बार खिताब की प्रबल दावेदार है और आस्ट्रेलिया को हराएगी। उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड की पिछली टीमों की तुलना में हम अलग हैं। हमने पिछले चार साल में काफी क्रिकेट खेला है। हम नंबर वन रहे। हमारा दिन होने पर हम दुनिया में किसी को भी हरा सकते हैं ।’ 
 

वॉर्नर-फिंच से ऑस्ट्रेलिया को आस 

England vs australia 2nd semifinal icc World Cup 2019 at Birmingham
वॉर्नर और फिंच - फोटो : सोशल मीडिया

इंग्लैंड की टीम में फिटनेस का कोई मसला नहीं है जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में चोटिल उस्मान ख्वाजा की जगह पीटर हैंडस्कांब होंगे। ऑस्ट्रेलिया को ख्वाजा की कमी खल सकती है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का दारोमदार डेविड वॉर्नर पर होगा जो अब तक तीन शतक लगा चुके हैं। पांच सौ से ज्यादा रन बना चुके कप्तान आरोन फिंच के बल्ले से भी दो शतक निकले हैं। 

638 : रन बनाए हैं अभी तक ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने 
500 : रन बना चुके हैं इंग्लैंड के बल्लेबाज रूट जिसमें दो शतक शामिल हैं

कुल मैच : 08
ऑस्ट्रेलिया : 06
इंग्लैंड : 02 

संभावित प्लेइंग XI

England vs australia 2nd semifinal icc World Cup 2019 at Birmingham
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), जासन बेहरेनडोर्फ, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, पीटर हैंडस्कांब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जांपा।

 इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोफरा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, टाम कुरेन, लियाम डासन, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जोए रूट, जैसन राय, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड । 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed