फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England to assess ground situation in Pakistan, to decide on tour in next 48 hours

PAK vs ENG: अब इंग्लैंड भी रद्द कर सकता है पाकिस्तान का दौरा, बोर्ड अगले 48 घंटे में करेगा फैसला

Fri, 17 Sep 2021 06:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 17 Sep 2021 06:27 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के बाद अब इंग्लैंड भी पाकिस्तान दौरा रद्द कर सकता है। ईसीबी ने कहा है कि वह अगले 24 से 48 घंटों में इसका फैसला करेगा।

विज्ञापन
England to assess ground situation in Pakistan, to decide on tour in next 48 hours
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे रद्द करने के बाद अब इंग्लैंड भी अपना आगामी पाकिस्तान दौरा रद्द कर सकता है। इसके लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड अगले 48 घंटे में फैसला करेगा। इससे पहले वह वहां की जमीनी स्थिति का जायजा लेगा। ईसीबी ने बयान जारी कर कहा, 'हम सुरक्षा खतरे के कारण पाकिस्तान दौरे से हटने के न्यूजीलैंड के फैसले से अवगत हैं। हम स्थिति को पूरी तरह से समझने के लिए अपनी सुरक्षा टीम के साथ संपर्क कर रहे हैं, जो पाकिस्तान में मौजूद हैं। ईसीबी बोर्ड अगले 24 से 48 घंटों में तय करेगा कि हमारा पहले से तय दौरा कार्यक्रम के मुताबिक आगे बढ़ेगा या नहीं।'

विज्ञापन


बता दें कि इंग्लैंड की टीम दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए अक्तूबर में रावलपिंडी जाने वाली है। इंग्लैंड का यह 2005 के बाद पाकिस्तान का पहला दौरा होगा। इससे पहले शुक्रवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने वन-डे मैच से ठीक पहले सुरक्षा संबंधी धमकी मिलने के बाद पाकिस्तान दौरे को रद्द करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बयान जारी कर कहा कि उन्हें जो धमकी मिल रही थी, उसे देखते हुए इस दौरे को जारी रखना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं समझता हूं कि यह पीसीबी के लिए करारा झटका होगा, लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और हमारा मानना है कि इसके लिए यही जिम्मेदारी भरा विकल्प है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि वेस्टइंडीज का पाकिस्तान दौरा दिसंबर में निर्धारित है और इसमें तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी।  वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम को अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान दौरे पर दो टेस्ट, तीन वन-डे और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। न्यूजीलैंड दौरे का रद्द होना पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली के लिए एक बड़ा झटका है। बता दें कि पाकिस्तान सुपर लीग और कुछ देशों के दौरे से पाकिस्तान में कुछ हद तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल हुआ है लेकिन प्रमुख टेस्ट देशों ने लंबे समय से पाकिस्तान का पूरा दौरा नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed