{"_id":"63328ec195ca2c13fb1786a9","slug":"england-test-captain-ben-stokes-jumped-in-deepti-sharma-charlotte-dean-mankading-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mankading: दीप्ति शर्मा 'मांकडिंग' विवाद में कूदे इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, फैंस से पूछा यह सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mankading: दीप्ति शर्मा 'मांकडिंग' विवाद में कूदे इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स, फैंस से पूछा यह सवाल
Tue, 27 Sep 2022 04:06 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 27 Sep 2022 04:06 PM IST
सार
दीप्ति द्वारा किए गए रनआउट को गलत बताने वालों को भारतीय फैंस ने स्टोक्स के विवादित चौके की याद दिलाई। तब स्टोक्स के बल्ले से लगकर गेंद बाउंड्री के बाहर चली थी। इस कारण न्यूजीलैंड को हार मिली थी।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स और दीप्ति शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी दीप्ति शर्मा द्वारा किए गए रनआउट की चर्चा रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस विवाद में अब इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की एंट्री हो गई है। दरअसल, दीप्ति द्वारा किए गए रनआउट को गलत बताने वालों को भारतीय फैंस ने स्टोक्स के विवादित चौके की याद दिलाई। तब स्टोक्स के बल्ले से लगकर गेंद बाउंड्री के बाहर चली थी। इस कारण न्यूजीलैंड को हार मिली थी। उस चौके को दुनिया के कई क्रिकेट प्रेमी आज तक गलत बताते हैं। स्टोक्स ने उस चौके को लेकर एक ट्वीट किया है।
स्टोक्स के मामले में क्या हुआ था?
2019 वर्ल्ड कप फाइनल के आखिरी ओवर में जीत के लिए इंग्लैंड को 15 रन बनाने थे। पहली दो गेंद पर स्टोक्स रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर अजीबोगरीब घटना हुई। स्टोक्स मिड-विकेट की ओर शॉट खेलकर रन लेने के लिए दौड़े। दूसरा रन लेने के दौरान स्टोक्स ने क्रीज तक पहुंचने के लिए डाइव लगाया, तभी गेंद उनके बल्ले पर आकर लगी और उसकी दिशा बदल गई। गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई। इंग्लैंड को चार रन मिल गए। वह मैच को टाई कराने में सफल रहा। इसके बाद सुपर ओवर हुआ। वहां भी दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। इंग्लैंड को बाउंड्री काउंट नियम से जीत मिली। उसने 50 ओवर के दौरान न्यूजीलैंड से ज्यादा चौके लगाए थे।
इंग्लिश फैंस को छोड़कर दुनिया के ज्यादातर क्रिकेट प्रशंसकों को यह रास नहीं आया। लोगों का आज तक यह कहना है कि स्टोक्स को वह चौका नहीं मिलना चाहिए था। इसमें न्यूजीलैंड की कोई गलती नहीं थी। इंग्लैंड को खेल भावना दिखानी चाहिए थी। वही मामला दीप्ति द्वारा किए गए रनआउट के बाद ताजा हो गया है और स्टोक्स को ट्रोल किया गया। उन्होंने इस पर पूछा, ''लोग क्यों मेरे बल्ले से गेंद लगकर चौके के लिए जाने की घटना को मांकडिंग से जोड़ रहे हैं।''
विज्ञापन
दीप्ति ने कैसा किया था डीन को रनआउट?
दरअसल, चारलोट नियमों के खिलाफ जाकर गेंद फेंकने से पहले रन के लिए क्रीज से बाहर निकल चुकी थीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने दो-तीन बार उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया था। दीप्ति जब चौथी गेंद डालने के लिए आगे बढ़ीं और क्रीज तक पहुंची तो उन्होंने देखा कि चारलोट डीन गेंद फेंकने से पहले ही आगे बढ़ चुकी हैं। दीप्ति ने गेंद नहीं फेंका और डीन को रनआउट कर दिया। पहले ऐसा करने पर इसे मांकडिंग कहा जाता था, लेकिन अब आईसीसी ने इसे नियमों में शामिल कर लिया है। बल्लेबाज गलत तरीके से अब लाभ नहीं उठा सकता।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम 45.4 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 43.3 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन बना लिए थे। चारलोट डीन 47 और फ्रेया डेविस 10 रन बनाकर नाबाद थीं। 44वें ओवर की चौथी गेंद को करने से पहले दीप्ति शर्मा ने नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ी चारलोट डीन को रनआउट कर दिया। इंग्लैंड की टीम 16 रन से मैच हार गई।

Why are people comparing a ball deflecting of my bat to a mankad? pic.twitter.com/LeYEK601mP
— Ben Stokes (@benstokes38) September 26, 2022