{"_id":"5b59bda84f1c1b58488b7033","slug":"england-team-announced-for-test-series-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, 'विराट ब्रिगेड' के लिए सबसे बड़ा खतरा ये दो खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, 'विराट ब्रिगेड' के लिए सबसे बड़ा खतरा ये दो खिलाड़ी
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 और वन-डे के बाद अब टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होने जा रही है। 1 अगस्त से शुरू होने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है। इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कई अनुभवी तो कई बिलकुल नए चेहरों पर भरोसा दिखाया है। इसके अलावा टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि टेस्ट टीम से बाहर चल रहे आदिल रशिद की 13 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है। वहीं चोटिल चल रहे क्रिस वोग्स को टीम से बाहर रखा गया है। युवा गेंदबाज जेमी पोर्टर को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पोर्टर के नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 240 विकेट हैं।
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक राशिद अली और मोइन अली को भी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में दोनों ने घातक गेंदबाजी की थी। इसके अलावा हालिया वनडे में भी भारत के खिलाफ दोनों ने अच्छी गेंदबाजी कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
आदिल रशिद ने इंग्लैंड की तरफ से अब तक कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 38 विकेट लिए हैं। इस दौरान 64 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला मैच 1 अगस्त को खेला जाएगा जबकि आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर को होगा।
टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम
जो रूट (कप्तान), मोइन अली, जेम्स एंडसरन, जॉनी बेयर्सटो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलेस्टर कुक, सैम कर्रन, कीटन जेनिंग्स, डेविड मलान, जेमी पोर्टर, आदिल राशिद, बेन स्टोक्स।