फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england reward pietersen with full central contract

पीटरसन को मिला केंद्रीय अनुबंध का तोहफा

Wed, 19 Dec 2012 02:04 PM IST
लंदन/एजेंसी
लंदन/एजेंसी Updated Wed, 19 Dec 2012 02:04 PM IST
विज्ञापन
england reward pietersen with full central contract

भारत को उसी की जमीन पर टेस्ट सीरीज में हराने वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज केविन पीटरसन के शानदार प्रदर्शन से खुश होकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पीटरसन को केंद्रीय अनुबंध का तोहफा दिया है।

विज्ञापन

 
इंग्लिश टीम के निदेशक एंडी फ्लावर ने पीटरसन के टीम में योगदान और उनके ड्रेंसिग रूम में अन्य खिलाड़ियों के साथ अच्छे तालमेल पर भी खुशी जाहिर की है। भारत दौरे की समाप्ति के बाद पीटरसन को इंग्लिश टीम में केंद्रीय अनुबंध दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच फ्लावर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि पीटरसन का चार माह के लिए बढ़या गया कार्यकाल केवल एक औपचारिकता है। उन्होंने कहा कि अनुबंध कोई बड़ी समस्या नहीं है। पीटरसन हर तरह से अच्छे हैं। वह एक बढ़िया खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ने कहा कि टीम की जीत के लिए सभी ने अपनी ओर से योगदान दिया है। मुझे यकीन है कि पीटरसन को भी अपने प्रदर्शन पर खुशी होगी। वह एक व्यक्ति और खिलाड़ी दोनों तरह से ही अच्छे हैं। गौरतलब है कि पीटरसन ने मुंबई टेस्ट में 186 रनों की शानदार पारी खेली थी।


फ्लावर ने कहा कि सीरीज के पहले अहमदाबाद टेस्ट में हारने के बाद इंग्लैंड की जीत में पीटरसन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सीरीज में जिस तरह से विपक्षी गेंदबाजों को दबाव में रखा वह काबिले तारीफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed