फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England players arrive on cycles start of 3rd ODI was delayed after West Indies were stuck in heavy traffic

ENG vs WI: ट्रैफिक जाम के कारण इंग्लैंड-विंडीज के बीच मैच में हुआ विलंब, साइकिल से पहुंचे इंग्लैंड के खिलाड़ी

Tue, 03 Jun 2025 08:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Jun 2025 08:45 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाड़ी मैच से पहले वार्मअप के लिए समय पर पहुंच गए, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ी बस में ही रहे और टॉस के निर्धारित समय से 10 मिनट बाद पहुंचे।

विज्ञापन
England players arrive on cycles start of 3rd ODI was delayed after West Indies were stuck in heavy traffic
इंग्लैंड के खिलाड़ी - फोटो : England Cricket Screen Grab

विस्तार

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच लंदन में खेला जा रहा तीसरा वनडे मुकाबला बारिश नहीं, बल्कि ट्रैफिक जाम के कारण देरी से शुरू हुआ। लंदन में ट्रैफिक जाम में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी फंस गए और समय से स्टेडियम में पहुंच सके। दिलचस्प बात यह है कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने टीम बस से उतरकर साइकिल से स्टेडियम पहुंचने का फैसला लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


टॉस में हुई देरी 
इंग्लैंड के खिलाड़ी मैच से पहले वार्मअप के लिए समय पर पहुंच गए, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ी बस में ही रहे और टॉस के निर्धारित समय से 10 मिनट बाद पहुंचे। वेस्टइंडीज के कप्तान शाइ होप ने हंसते हुए कहा, 'हमें पैदल चलकर आना चाहिए था।' ब्रिटेन की पीए समाचार एजेंसी के अनुसार वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का होटल ओवल से पांच किलोमीटर दूर था। टॉस 40 मिनट विलंब से हुआ। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के कारण रुका मैच
बारिश के कारण इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच रुका हुआ है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 15 ओवर तक तीन विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। मैच रुकने तक शेरफाने रदरफोर्ड 33 और कियासी कार्टी 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed