फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England name unchanged squad for fifth Test James Anderson was dropped ashes 2023 eng vs aus 5th test

Ashes: पांचवें मैच के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का एलान, जेम्स एंडरसन ओवल टेस्ट में संन्यास का कर सकते हैं एलान

Mon, 24 Jul 2023 10:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Mon, 24 Jul 2023 10:16 PM IST
सार

एंडरसन अपने करियर में 689 विकेट ले चुके हैं। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। उनसे आगे इस मामले में दो दिग्गज स्पिनर हैं। श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैय मुरलीधरन ने 800 विकेट लिए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत लेग स्पिनर शेन वॉर्न के नाम 708 विकेट

विज्ञापन
England name unchanged squad for fifth Test James Anderson was dropped ashes 2023 eng vs aus 5th test
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट के लिए टीम का एलान कर दिया है। उसने कोई बदलाव नहीं करते हुए अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को टीम में बनाए रखा है। 40 साल के इस खिलाड़ी को मौजूदा सीरीज में ज्यादा सफलता नहीं मिली। वह रविवार को 41 साल के हो जाएंगे। एंडरसन पिछले तीन टेस्ट में सिर्फ चार विकेट ही ले सके हैं। केनिंगटन ओवल में होने वाला सीरीज का आखिरी टेस्ट उनके करियर का भी अंतिम मुकाबला हो सकता है। माना जा रहा है कि वह संन्यास का एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन


700 विकेट से 11 कदम दूर एंडरसन
एंडरसन अपने करियर में 689 विकेट ले चुके हैं। वह टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। उनसे आगे इस मामले में दो दिग्गज स्पिनर हैं। श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैय मुरलीधरन ने 800 विकेट लिए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत लेग स्पिनर शेन वॉर्न के नाम 708 विकेट हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज जीतने का मौका
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बना रखी है। मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ होने के बाद उसने एशेज अपने पास बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली एशेज सीरीज में इंग्लिश टीम को पराजित किया था। अब अगर ओवल टेस्ट में इंग्लैंड जीतता भी है तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर ही छूटेगी। ऐसे में मुख्य एशेज ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास ही रहेगी। वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच को जीत लेती है या ड्रॉ करा लेती है तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को 22 साल से इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतने का इंतजार
इंग्लैंड ने अपने घरेलू मैदान पर 2019 में भी एशेज सीरीज को 2-2 से बराबर कराया था। कंगारू टीम पिछले 22 साल से इंग्लैंड में एशेज सीरीज नहीं जीती है। वह पिछली बार 2001 में इंग्लैंड के मैदान पर एशेज सीरीज को जीतने में सफल रहा था।


पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जोश टंग, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed