Ashes 2019: टेस्ट डेब्यू से एक कदम दूर जोफ्रा आर्चर, दूसरे मैच से मोइन अली बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में 14 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है। दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम में बदलाव किया है।
दूसरे टेस्ट में मोइन अली को टीम से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह बाए हाथ के स्पिन गेंदबाज जैक लीच को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, लीच के अलावा जोफ्रा आर्चर को टीम में जगह दी गई है। अगर उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है तो वह उनका टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू मैच होगा।
आर्चर ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट के एक मैच में गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए थे वहीं बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 108 रन की शानदार पारी भी खेली थी। आर्चर के टीम में आने से इंग्लैंड को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही गहराई मिलेगी।
गौरतलब है कि मोइन अली ने पहले टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर 172 रन दिए थे और उनके हाथ सिर्फ 3 सफलता लगी। बल्लेबाजी में भी वह इस मैच में सिर्फ 4 रन बना सके। पहली पारी में उन्हें नाथन लाएन ने बिना खाता खोले ही बोल्ड कर दिया था। जबकि दूसरी पारी में भी 4 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर उन्हें लाएन ने ही पवेलियन भेजा था।
वहीं, जैक लीच ने इंग्लैंड के लिए अब तक पांच टेस्ट मैच खेले हैं। अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और ओली स्टोन चोट के कारण इस मैच से बाहर रहेंगे। बता दें कि इंग्लैंड की टीम इस समय 5 टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में 1-0 से आगे है। बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेहमान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 251 रन के बड़े अंतर से हराया था।
लॉर्ड्स टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम: रोरी बर्न्स, जेसन रॉय, जो रूट (कप्तान), जो डेनली, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरेन, जैक लीच।