{"_id":"5ebfb3488ebc3e90571a3c42","slug":"england-cricketer-james-anderson-has-no-problem-playing-in-empty-stadiums-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली स्टेडियम में खेलने को तैयार इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जेम्स एंडरसन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खाली स्टेडियम में खेलने को तैयार इंग्लैंड के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जेम्स एंडरसन
Sat, 16 May 2020 03:03 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 16 May 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा कि वह टीम के लिए इस सत्र में खेलने को लेकर रोमांचित हैं, भले ही उन्हें ये मैच दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में खेलने पड़ें। इंग्लैंड के क्रिकेटर अगले हफ्ते से सीमित व्यक्तिगत ट्रेनिंग शुरू करेंगे। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को उम्मीद है कि वे कोरोना वायरस के कारण स्थगित सत्र शुरू कर सकते हैं, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय मैच दर्शकों के बिना ही खेले जा सकते हैं।
विज्ञापन
एंडरसन का उत्साह हालांकि इस बात से कम नहीं हुआ है और वह इंग्लैंड के लिए खेलने को बेताब हैं। इस तेज गेंदबाज ने नई गेंद के उनके साथी स्टुअर्ट ब्रॉड से इंस्टाग्राम लाइव पर बातचीत करते हुए कहा, कि हम इन गर्मियों में जिस तरह से क्रिकेट खेलने की संभावना के बारे में बात कर रहे हैं, वह एक तरह से रोमांचित करने वाला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जहां तक सुरक्षा का संबंध है तो मुझे ऐसे खेलने में कोई परेशानी नहीं होगी। हम काफी लंबे समय से इंग्लैंड के लिए खेल रहे हैं। हमारे पास कुछ शानदार लोग हैं जो हर संभावना पर काम कर रहे हैं ताकि हम आगे बढ़ें। 37 वर्ष के इस अनुभवी गेंदबाज ने कहा कि उन्हें लंकाशर के लिए काउंटी मैचों में कम दर्शकों के साथ खेलने का अनुभव है।
विज्ञापन