{"_id":"611694008ebc3ee03d22ed22","slug":"england-cricket-team-to-tour-pakistan-for-the-first-time-in-16-years-before-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs PAK: 16 साल बाद इंग्लैंड टीम का पाकिस्तान दौरा, टी-20 विश्व कप से पहले खेलेगी दो मैचों की सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs PAK: 16 साल बाद इंग्लैंड टीम का पाकिस्तान दौरा, टी-20 विश्व कप से पहले खेलेगी दो मैचों की सीरीज
Fri, 13 Aug 2021 09:17 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 13 Aug 2021 09:17 PM IST
सार
बता दें कि इंग्लैंड की टीम साल 2005 के बाद यानी 16 साल बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही है। इंग्लैंड की टीम अगले साल सीमित ओवर की सीरीज और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मैचों के लिए भी पाकिस्तान जाएगी।
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : ICC@twitter
विस्तार
17 अक्तूबर से शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी। यहां टीम दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। ये मुकाबले पिंडी क्रिकेट स्टेडियम 13 और 14 अक्तूबर को खेले जाएंगे। इंग्लैंड की टीमें नौ अक्तूबर को पाकिस्तान पहुंचेंगी। दरअसल, दोनों मैच पहले कराची में खेले जाने थे लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को कहा कि वह परिचालन और लॉजिस्टिकल कारणों से इस सीरीज को रावलपिंडी में करा रहा है। बता दें कि इंग्लैंड की टीम साल 2005 के बाद यानी 16 साल बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही है। इंग्लैंड की टीम अगले साल सीमित ओवर की सीरीज और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप मैचों के लिए भी पाकिस्तान जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, हीथर नाइट की अगुआई वाली इंग्लैंड की महिला टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा, 'हम इंग्लैंड की पुरुष और महिला दोनों टीमों के स्वागत के लिए उत्साहित हैं। महिला टीम पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी।' बता दें कि इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम 15 अक्टूबर को यूएई रवाना होगी। वहीं महिला टीम 17, 19 और 21 अक्तूबर को होने वाले तीन वन-डे के लिए रावलपिंडी में ही रुकेगी।
विज्ञापन