{"_id":"62bdbf237806ff109e2df20b","slug":"england-appointed-jos-buttler-as-the-new-captain-of-odi-and-t20-before-series-against-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"England New Captain: इंग्लैंड ने जोस बटलर को वनडे और टी20 का नया कप्तान बनाया, भारत के खिलाफ पहली सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
England New Captain: इंग्लैंड ने जोस बटलर को वनडे और टी20 का नया कप्तान बनाया, भारत के खिलाफ पहली सीरीज
Thu, 30 Jun 2022 08:50 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 30 Jun 2022 08:50 PM IST
सार
बटलर की कप्तानी की पहली परीक्षा भारत के खिलाफ होगी। सात जुलाई से दोनों देशों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। उसके बाद 12 जुलाई से तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी।
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार (30 जून) को नए वनडे और टी20 कप्तान के नाम का एलान किया। सीमित ओवरों में जोस बटलर को नया कप्तान नियुक्त किया गया है। बटलर पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन की जगह लेंगे। मोर्गन ने खराब फॉर्म के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 31 साल के बटलर 2015 से टीम के उपकप्तान थे।
बटलर की कप्तानी की पहली परीक्षा भारत के खिलाफ होगी। सात जुलाई से दोनों देशों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। उसके बाद 12 जुलाई से तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। बटलर का असली टेस्ट इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के दौरान होगा। उस समय उनकी कप्तानी को सबसे ज्यादा परखा जाएगा।

इयोन मोर्गन और जोस बटलर
- फोटो : सोशल मीडिया
2011 में किया था डेब्यू
बटलर के पास 151 वनडे और 88 टी20 मैच का अनुभव है। बटलर ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने नौ वनडे मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान टीम को छह मैच जीत और तीन में हार मिली है। वहीं, टी20 में उनके कप्तानी रिकॉर्ड को देखें तो पांच मैच में तीन में जीत मिली और दो में हार का सामना करना पड़ा।
इंग्लैंड की पुरुष टीम के प्रबंध निदेशक रॉब की ने कहा, "बटलर एक दशक से अधिक समय से हमारे सफेद गेंद की टीम का हिस्सा रहे हैं। जिस तरह से टीम ने अपने आक्रामक ब्रांड के क्रिकेट को खेला है, वह उस परिवर्तन के अभिन्न अंग रहे हैं। मेरा मानना है कि अतिरिक्त जिम्मेदारी उनके खेल को एक नए स्तर पर ले जाएगी और उनके आसपास के लोगों को प्रेरित करेगी।"

इयोन मोर्गन, जोस बटलर
- फोटो : social media
शानदार फॉर्म में हैं बटलर
बटलर ने नीदरलैंड के खिलाफ हालिया 3-0 वनडे सीरीज की दो पारियों में 248 रन बनाए थे। उन्होंने आईपीएल के 15वें सीजन में सबसे ज्यादा 863 रन बनाए। इस दौरान चार शतक उनके बल्ले से निकले। उनकी शानदार बल्लेबाजी ने राजस्थान रॉयल्स को फाइनल तक पहुंचाया था। हालांकि, टीम खिताबी मुकाबले में गुजरात टाइटंस से हार गई थी।
बटलर ने अपने बयान में कहा, "मैं पिछले सात सालों में इयोन मोर्गन के उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए उन्हें धन्यवाद और आभार व्यक्त करना चाहता हूं। इसमें शामिल सभी लोगों के लिए यह सबसे यादगार अवधि रही है।" बटलर के कंधों पर इंग्लैंड की टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है। मोर्गन ने टीम को 2019 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। सफेद गेंद में उन्होंने टीम को सबसे पावरफुल बनाया। अब बटलर से इंग्लैंड को काफी उम्मीदें हैं।