फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england annouced 16 men squad for ODI series against Sri Lanka George garton first international call up

ENG vs SL: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का एलान, इस नए तूफानी गेंदबाज को मिली जगह

Sat, 19 Jun 2021 06:06 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 19 Jun 2021 06:06 PM IST
सार

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज को देखते हुए इंग्लिश टीम की घोषणा कर दी  है। 16 सदस्यीय टीम में ईसीबी ने ससेक्स के तूफानी गेंदबाज को शामिल किया है। 

विज्ञापन
england annouced 16 men squad for ODI series against Sri Lanka George garton first international call up
जॉर्ज गारटन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज को देखते हुए अपनी वनडे टीम की घोषणा कर दी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड द्वारा घोषित की गई 16 सदस्यीय टीम में ससेक्स के बांए हाथ के तेज गेंदबाज जॉर्ज गॉर्टन को टीम में शामिल किया गया है। वह पहली बार इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच खेलते नजर आएंगे। 

जॉर्ज गारटन की बात करें तो उन्होंने साल 2019 अबू धाबी टी-10 लीग में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। उनकी शानदार गेंदबाजी को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें आईपीएल से पहले ट्रायल के लिए बुलाया था। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल 2019 की नीलामी में भी भाग लिया लेकिन उन पर किसी फ्रेेंचाइजी ने दांव नहीं लगाया। 
विज्ञापन
गारटन के एक बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है। उन्होंने 23 प्रथम श्रेणी मैचों में 53 विकेट लिए हैं। वहीं लिस्ट ए में 24 मुकाबलों में उनके नाम 29 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा गारटन टी-20 क्रिकेट में भी खूब सफल रहे। 27 टी-20 मैचों में उन्होंने 33 विकेट हासिल करने में सफलता पाई  है। 

इंग्लैंड की वनडे टीम- इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइऩ अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम विलिंग्स, जोस बटलर, सैम करन, टॉम करन, लियाम डॉसन, जॉर्ज गारटन, लियाम लिविंग्स्टोन, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed