फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs PAK Lord's to be at full capacity for England vs Pakistan 2nd ODI on 10 July 2021

खुशखबर: इंग्लैंड-पाकिस्तान तीसरे वनडे में पूरी क्षमता के साथ मौजूद होंगे दर्शक, लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड का एलान

Thu, 01 Jul 2021 01:18 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 01 Jul 2021 01:18 PM IST
सार

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स पर खेले जाने वाले दूसरे वनडे में सौ फीसदी दर्शकों की उपस्थिति को मंजूरी मिल गई है। दोनों देशों के बीच ये मैच 10 जुलाई  को क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। 

विज्ञापन
ENG vs PAK Lord's to be at full capacity for England vs Pakistan 2nd ODI  on 10 July 2021
लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड - फोटो : icc

विस्तार

पाकिस्तान क्रिेकेट टीम इन दिनों सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। इस दरम्यान दोनों देशों के बीच तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान की टीम 8 जुलाई को इंग्लैंड के विरुद्ध पहला एकदिवसीय मैच खेलेगी। इस बीच क्रिकेट के चाहने वालों के लिए खुशी की खबर ये हैं कि दूसरे वनडे के लिए सौ फीसदी दर्शकों की उपस्थिति को मंजूरी मिल गई है। वनडे सीरीज का दूसरा मैच क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स पर 10 जुलाई को खेला जाएगा। इससे पहले एजबेस्टन में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच के लिए 80 प्रतिशत दर्शकों की उपस्थिति को मंजूरी दी जा चुकी है। 

विज्ञापन


लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, हमने सार्वजनिक स्वास्थ्य इंग्लैंड और स्थानीय सुरक्षा सलाहकार समूह से परामर्श करने के बाद मैच को यहां आयोजित करने का निर्णय लिया। हमें यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि इस मैच के लिए सौ फीसदी दर्शकों की उपस्थिति को मंजूरी मिल गई है। 
विज्ञापन


इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मैच के लिए जिन दर्शकों की उम्र 11 साल से ज्यादा है उनको अपनी निगेटिव रिपोर्ट, पूर्ण वैक्सीनेशन का प्रमाण साथ लाना होगा। मैदान के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग और रूल ऑफ सिक्स लागू नहीं होगा। मैदान के अंदर इधर उधर आते-जाते वक्त मास्क पहनना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के दरम्यान तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जाएगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला 16 जुलाई को नॉटिंघम में होगा। वहीं 18 जुलाई को लीड्स में दूसरा मैच खेला जाएगा। जबकि तीसरा और अंतिम मैच 20 जुलाई को मैनचेस्टर में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed