{"_id":"62ac7f8fe32ab058df06066f","slug":"eng-vs-ned-odi-england-scored-the-biggest-score-in-odi-history-dawid-malan-jos-buttler-and-philip-salt-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs NED: इंग्लैंड ने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, नीदरलैंड के खिलाफ मलान, बटलर और सॉल्ट ने लगाया शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs NED: इंग्लैंड ने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, नीदरलैंड के खिलाफ मलान, बटलर और सॉल्ट ने लगाया शतक
Fri, 17 Jun 2022 07:44 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टेल्विन

Published by: रोहित राज
Updated Fri, 17 Jun 2022 07:44 PM IST
सार
इंग्लैंड ने 50 ओवर में चार विकेट 498 रन बनाए। यह वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। उसने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018 में नॉटिंघम में छह विकेट पर 481 रन बनाए थे।
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : England Cricket/Twitter
विस्तार
इंग्लैंड ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की। उसने शुक्रवार (17 जून) को एम्स्टेल्विन में 50 ओवर में चार विकेट 498 रन बनाए। यह वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। उसने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018 में नॉटिंघम में छह विकेट पर 481 रन बनाए थे।
इंग्लैंड के लिए तीन बल्लेबाजों ने पारी में शतक लगाए। जोस बटलर ने तो 70 गेंद पर ही नाबाद 162 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी पारी में 14 छक्के और सात चौके लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 231.43 का रहा। डेविड मलान ने 109 गेंदों पर 125 रन बनाए। उन्होंने नौ चौके और तीन छक्के लगाए। फिलिप सॉल्ट ने 93 गेंदों पर 122 रन बनाए। उन्होंने 14 चौके और तीन छक्के लगाए।
नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसका यह निर्णय शुरू में तो सही साबित हुआ। शेन स्नैटर ने अपने चचेचे भाई जेसन रॉय को क्लीन बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलाई। रॉय सात गेंद पर एक रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद डेविड मलान क्रीज पर उतरे। उन्होंने फिलिप सॉल्ट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 222 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
सॉल्ट 30वें ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन लौटे। उन्हें वान बीक ने बोइसेवेन के हाथों कैच कराया। सॉल्ट ने 131.18 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके। मलान का साथ जोस बटलर आए। दोनों ने नीदरलैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। मलान और बटलर ने तीसरे विकेट के लिए 14.5 ओवर में 184 रनों की साझेदारी की। मलान को कप्तान सीलार ने बास डी लिडे के हाथों कैच कराया। मलान का स्ट्राइक रेट 114.68 का रहा।
कप्तान इयॉन मॉर्गन एक भी रन नहीं बना सके। उन्हें पहली ही गेंद पर सीलार ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। इसके बाद बटलर का साथ देने लियाम लिविंगस्टोन आए। दोनों ने तूफानी बल्लेबाजी की। आखिरी 32 गेंदों पर लिविंगस्टोन और बटलर ने 91 रनों की साझेदारी की। बटलर ने 231.43 और लिविंगस्टोन ने 300 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके।