फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs IND: VVS Laxman says Ravi Shastri and Virat Kohli need to address is the match-winning performances from their batsmen

ENG vs IND: क्या है टीम इंडिया की कमजोरी, टेस्ट सीरीज से पहले लक्ष्मण ने चेताया

Fri, 30 Jul 2021 06:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 30 Jul 2021 06:33 PM IST
सार

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जीतनी है तो भारतीय बल्लेबाजों को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा।

विज्ञापन
ENG vs IND: VVS Laxman says Ravi Shastri and Virat Kohli need to address is the match-winning performances from their batsmen
भारतीय टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच चार आगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले वीवीएस लक्ष्मण ने भारतीय टीम की कमजोरी को उजागर किया है। उन्होंने कहा है कि अगर इस सीरीज में भारत को जीत हासिल करना है तो टीम भारतीय बल्लेबाजों को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा। लक्ष्मण ने कहा कि टीम इंडिया केवल एक दो बल्लेबाजों पर निर्भर रहती है, ये टीम की सबसे बड़ी कमजोरी है। 'स्टार स्पोर्ट्स' के शो 'गेम प्लान' में लक्ष्मण ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय टीम का ओवरऑल माइंडसेट बदल गया है। 2020 में भारतीय टीम ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया को ब्रिसबेन में हराकर सीरीज पर कब्जा किया। इससे साफ पता चलता है कि भारतीय टीम में कितनी गहराई है।

विज्ञापन

 

उन्होंने आगे कहा, 'कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली को बल्लेबाजों के मैच विनिंग प्रदर्शन पर ध्यान देने की जरूरत है। वह पूरी तरह से एक या दो बल्लेबाजों पर निर्भर रहते हैं। विदेशी सरजमीं पर, खासतौर पर इंग्लैंड की परिस्थितियों में। अगर आपको इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करना है तो आपके बल्लेबाजों को एकजुट होकर बढ़िया प्रदर्शन करना होगा। आप यह उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि एक या दो बल्लेबाज प्रदर्शन करें और आप सीरीज जीत जाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लक्ष्मण ने अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को महत्वपूर्ण बताया। हालांकि, उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज अनुभवी है। सबकी अपनी अपनी खेलने का तरीका है। बस जरूरत है टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों में विश्वास जगाने की। बता दें कि इंग्लैंड में भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। साल 2018 में टीम को टेस्ट सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2014 में भी भारतीय टीम को 3-1 से हार झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed