फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs IND: Sehwag explains reason behind promoting Ravindra Jadeja in batting says When I wasnt scoring as opener, I was sent to bat in middle-order

ENG vs IND: रहाणे से पहले बल्लेबाजी करने क्यों उतरे जडेजा? सहवाग ने अपने उदाहरण से बताया पूरा मामला

Fri, 03 Sep 2021 12:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 03 Sep 2021 12:24 PM IST
सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के शीर्ष बल्लेबाज एक बार फिर से फिसड्डी साबित हुए। शुरुआती झटकों के बाद भारत ने बल्लेबाजी क्रम में बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव किया।

विज्ञापन
ENG vs IND: Sehwag explains reason behind promoting Ravindra Jadeja in batting says When I wasnt scoring as opener, I was sent to bat in middle-order
रवींद्र जडेजा-विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। लंदन के दी ओवल मैदान में खेले जा रहे इस मुकाबले के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर से लड़खड़ा गई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के शीर्ष बल्लेबाज एक बार फिर से फिसड्डी साबित हुए। शुरुआती झटकों के बाद भारत ने बल्लेबाजी क्रम में बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव किया। चेतेश्वर पुजारा के एक बार फिर से सस्ते में आउट होने के बाद टीम ने पांचवें नंबर पर अजिंक्य रहाणे की जगह रविंद्र जडेजा को भेजा। हालांकि इससे विकेट पर थोड़ी देर के लिए लगाम लगाने में मदद मिली लेकिन कुछ खास फर्क नहीं पड़ा। 

विज्ञापन


उधर भारतीय टीम के इस फैसले ने सभी को हैरान किया, लेकिन पूर्व क्रिकेटर और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस फैसले के पक्ष में बयान देते हुए पुराना मामला याद दिलाया। सहवाग ने कहा कि 2004 में भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भी ऐसा हुआ था और तब सचिन तेंदुलकर जो अच्छी फॉर्म में नहीं थे, उन्हें बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया गया था। 
विज्ञापन


सहवाग ने कहा, 'शायद इंग्लैंड के गेंदबाजों की लाइन लेंथ बिगाड़ने के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज जडेजा को ऊपर भेजा गया और ये सिर्फ एक मैच के लिए ही किया गया हो। ऐसा पहले भी राइट-लेफ्ट कॉम्बिनेशन बनाने के लिए किया गया है। तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी और दाएं हाथ के बल्लेबाजों को परेशानी हो रही थी तो शायद इसीलिए जडेजा को ऊपर भेजा गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरू ने कहा, 'रहाणे पिछले कुछ मैचों से रन नहीं बना रहे लेकिन ऐसा ही कुछ कोहली और पुजारा के साथ हभी है, उनका बल्लेबाजी क्रम क्यों नहीं बदला? इसलिए मुझे लगता है कि यह सिर्फ एक बार के लिए किया गया।'


उन्होंने अपना उदाहरण भी दिया और बताया कि जब वह ओपनर के तौर पर अच्छा नहीं खेल रहे थे तब उन्हें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। लेकिन जब मैंने अपनी लय हासिल कर ली तो मैं फिर से अपनी पोजीशन पर पहुंच गया। इसलिए बदलाव के लिए ऐसा किया गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed