फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs AUS Turmoil in England team after two defeats three changes made for third Test James Anderson out

ENG vs AUS: दो हार के बाद इंग्लैंड की टीम में खलबली, तीसरे टेस्ट के लिए किए तीन बदलाव; जेम्स एंडरसन बाहर

Wed, 05 Jul 2023 04:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हेडिंग्ले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हेडिंग्ले Published by: रोहित राज Updated Wed, 05 Jul 2023 04:34 PM IST
सार

इंग्लैंड ने अनुभवी जेम्स एंडरसन और युवा तेज गेंदबाज जोश टंग को बाहर कर दिया है। वहीं, उपकप्तान ओली पोप चोट के कारण पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
ENG vs AUS Turmoil in England team after two defeats three changes made for third Test James Anderson out
जेम्स एंडरसन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट हेडिंग्ले (लीड्स) में गुरुवार (छह जुलाई) से खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम सीरीज में अभी 0-2 से पीछे चल रही है। अगर वह हेडिंग्ले टेस्ट में हार जाती है या मुकाबला ड्रॉ होता है तो एशेज ऑस्ट्रेलिया के पास ही रहेगा। उसने पिछली बार अपनी मेजबानी में सीरीज को जीता था। ऐसे में इंग्लैंड को एशेज वापस हासिल करने के लिए किसी भी हाल में तीनों टेस्ट जीतने होंगे।
विज्ञापन


इंग्लैंड ने हेडिंग्ले टेस्ट के लिए टीम में तीन बदलाव किए हैं। उसने अनुभवी जेम्स एंडरसन और युवा तेज गेंदबाज जोश टंग को बाहर कर दिया है। वहीं, उपकप्तान ओली पोप चोट के कारण पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं। क्रिस वोक्स और मार्क वुड के साथ मोईन अली की टीम में वापसी हुई है। एंडरसन पिछले दो टेस्ट मैच में तीन विकेट ही ले पाए। 40 वर्षीय यह गेंदबाज इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सका है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि इसमें उम्र का कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन


हेडिंग्ले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), मोईन अली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड।

ENG vs AUS Turmoil in England team after two defeats three changes made for third Test James Anderson out
मार्क वुड - फोटो : social media
सीरीज में पहली बार खेलेंगे वुड और वोक्स
इंग्लैंड के लिए अब तक 28 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 90 विकेट झटके हैं। वह पिछली बार इंग्लैंड के लिए दिसंबर 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेले थे। वहीं, 34 साल के क्रिस वोक्स एक साल से भी अधिक समय बाद टेस्ट मैच खेलेंगे। वह पिछली बार मार्च 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में उतरे थे। वोक्स ने 45 टेस्ट में 130 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक की मदद से 1675 रन भी बनाए हैं।

ENG vs AUS Turmoil in England team after two defeats three changes made for third Test James Anderson out
ओली पोप - फोटो : सोशल मीडिया
तीसरे क्रम पर कौन खेलेगा?
ओली पोप चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब सवाल उठता है कि उपकप्तान की जगह तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी कौन करेगा? इंग्लैंड ने किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को भी टीम में शामिल नहीं किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि हैरी ब्रुक तीसरे क्रम पर उतरेंगे। मोईन अली और क्रिस वोक्स निचले क्रम को मजबूत करेंगे। मार्क वुड और स्टुअर्ट ब्रॉड भी कुछ अच्छे रन बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed