फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs AUS England record in test in Australia not won any test match

ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में 2013 से कोई टेस्ट मैच नहीं जीता इंग्लैंड, 11 मैच खेले 10 में मिली हार

Sun, 12 Dec 2021 03:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाबा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाबा Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 03:36 PM IST
सार

इंग्लैंड की टीम 2013 से ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। पिछले आठ सालों में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में 11 मैच खेले हैं और इनमें से 10 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 
 

विज्ञापन
ENG vs AUS England record in test in Australia not won any test match
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशेज सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पैट कमिंस की अगुवाई में कंगारू टीम ने उन्हें नौ विकेट से हराया है। इंग्लैंड पिछले आठ सालों से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीतने के लिए तरस रहा है। जो रूट की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम अपने चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर नहीं हरा पा रही है। कई मैचों में इंग्लैंड को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का प्रदर्शन भी यहां साधारण रहा है और वो अब तक ऑस्ट्रेलिया की धरती में कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में रूट का औसत 40 के करीब है, लेकिन वो यहां बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे हैं। वहीं रूट के अलावा इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाज भी ऑस्ट्रेलियाई धरती पर फ्लाप रहे हैं। इसी वजह से पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड को लगातार बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। 
विज्ञापन


2013 से 11 मैच खेले सिर्फ एक मैच ड्रॉ किया
ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड ने 2013 के बाद से 11 मैच खेले हैं और 10 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। सिर्फ एक मैच ड्रॉ हुआ है। वहीं आखिरी चार मैचों में दो मैच इंग्लैंड पारी के अंतर से हारा है। इंग्लैंड की गेंदबाजी इस दौरान चिंता का विषय नहीं रही है, क्योंकि स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन के अलावा भी कई गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। इन सभी गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया में भी विकेट निकाले हैं, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का प्रदर्शन बेहद शानदार है और इंग्लैंड के अलावा एशिया स्पिन पिच में भी उन्होंने खूब रन बनाए हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उनका बल्ला खामोश रहा है। इसी वजह से कंगारुओं के खिलाफ इंग्लैंड का रिकॉर्ड खराब है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed