{"_id":"5b7d7e6842c792463a2e4c91","slug":"eng-v-ind-ravi-shastri-applauds-virat-kohl-after-biggest-victory-in-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'विराट कोहली का जुनून एकदम अलग है, खेल की समझ सचिन तेंदुलकर जैसी'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: 'विराट कोहली का जुनून एकदम अलग है, खेल की समझ सचिन तेंदुलकर जैसी'
Wed, 22 Aug 2018 10:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का कहना है कि कप्तान विराट कोहली का जुनून एकदम अलग है और खेल को लेकर उनकी समझ क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के जैसी ही है। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में दो शतक जड़े हैं और अब तक 440 रन बना चुके हैं।
2 of 5
पांच मैचों की श्रृंखला में पहले दो मैच हारने के बाद पिछड़ी भारतीय टीम ने वापसी करते हुए ट्रेंट ब्रिज में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच जीत लिया। शास्त्री ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के लिए माइक अथर्टन को दिए एक साक्षात्कार में कहा कोहली में खेल को लेकर काफी जुनून है।
शास्त्री कहते हैं कि, 'विराट को बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है। उन्हें कड़ी मेहनत करना पसंद है। खेल के प्रति उनकी लगन असाधारण है और मैंने इस तरह का कोई और खिलाड़ी नहीं देखा है। तैयारी, स्थितियों को ध्यान में रखने के लिहाज से मैं सचिन तेंदुलकर को उस श्रेणी में रखूंगा, वह जिस तरह से योजना बनाते हैं, स्थिति को समझते हैं। यह किसी भी इंसान में सबसे अच्छे गुण हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कोच शास्त्री ने कहा कि नॉटिंघम में 97 और 103 रन की दो शानदार टेस्ट पारियों के बावजूद कोहली अगले मैच में शून्य से शुरुआत करेंगे। कोच ने कहा, ‘मैं दावा करता हूं कि उन्होंने ये दोनों पारियां भुला दी हैं। वह बल्लेबाजी करने ऐसे उतरेंगे कि उन्होंने अब तक श्रृंखला में रन ही नहीं बनाए हैं।’
विज्ञापन
5 of 5
पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने एक बार फिर कहा कि भारतीय टीम की गेंदबाजी भारतीय क्रिकेट इतिहास में ‘पिछले सर्वश्रेष्ठ आक्रमण से कहीं बेहतर है।‘ शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की दिलखोलकर तारीफ की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।