{"_id":"5d3ea3228ebc3e6d007e0039","slug":"ellyse-perry-becomes-first-cricketer-to-score-1000-runs-and-100-wickets-in-t20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एलिस पेरी ने रचा इतिहास, जो काम सचिन-विराट नहीं कर पाए किया टी-20 में ऐसा कारनामा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एलिस पेरी ने रचा इतिहास, जो काम सचिन-विराट नहीं कर पाए किया टी-20 में ऐसा कारनामा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 29 Jul 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
एलिस पेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलियाई महिला ऑलराउंडर एलिस पेरी ने रविवार को विश्व क्रिकेट का नया इतिहास रच दिया। पेरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हजार रन बनाने और 100 विकेट लेने वाली दुनिया की एकमात्र खिलाड़ी बन गई। पेरी के ऑलराउंड खेल के बूते ही ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी-20 में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाई।
2 of 6
एलिस पेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
पेरी ने पिछले साल नवंबर में विश्व टी-20 फाइनल में इंग्लैंड की नैट स्किवर को आउट करके 100वां विकेट हासिल किया था जबकि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को नाबाद 47 रन की पारी के दौरान वे इंटरनेशनल क्रिकेट के इस फॉरमेट में 1000 रन पूरे करने में सफल रहीं।
3 of 6
शकिब अल हसन
- फोटो : सोशल मीडिया
पेरी के सबसे नजदीक पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी हैं। 'बूम-बूम' के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1498 रन और 98 विकेट हैं। हालांकि अफरीदी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में बांग्लादेशी खिलाड़ी शकिब-अल-हसन (1471 और 88 विकेट) पेरी का रिकॉर्ड तोड़ने के सबसे नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एलिस पेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
28 वर्षीय पेरी ने अभी तक 104 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने 1005 रन बनाए हैं और कुल 103 विकेट लिए हैं। वनडे इंटरनेशनल में पेरी का रिकॉर्ड शानदार है। वहीं टी-20 इंटरनैशनल में उन्होंने 60 पारियों में सिर्फ तीन ही हाफ सेंचुरी लगाई हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : social Media
पुरुष क्रिकेट में टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो भारत के रोहित शर्मा इस लिस्ट में चोटी पर हैं। रोहित ने 94 मैचों में 2331 रन बनाए हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल 2272 और विराट कोहली 2263 का नंबर इसके बाद आता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।