{"_id":"6509cecbbdc35da529034683","slug":"eight-charged-for-corruption-in-abu-dhabi-t10-league-including-former-bangladesh-all-rounder-nasir-hossain-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-10 लीग: आईसीसी ने आठ लोगों पर लगाए भ्रष्ट गतिविधियों के आरोप, बांग्लादेश का पूर्व ऑलराउंडर भी शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-10 लीग: आईसीसी ने आठ लोगों पर लगाए भ्रष्ट गतिविधियों के आरोप, बांग्लादेश का पूर्व ऑलराउंडर भी शामिल
Tue, 19 Sep 2023 10:09 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 19 Sep 2023 10:09 PM IST
सार
दो भारतीय सह मालिक पराग संघवी और कृष्ण कुमार हैं और दोनों पुणे डेविल्स टीम के सह मालिक हैं। उस सत्र में इनके एक खिलाड़ी बांग्लादेश के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज नासिर हुसैन पर भी लीग की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
नासिर हुसैन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2021 में हुई टी-10 लीग के दौरान भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के कारण आठ खिलाड़ियों, अधिकारियों और कुछ भारतीय टीम मालिकों पर अलग-अलग तरह के आरोप लगाए हैं। दो भारतीय सह मालिक पराग संघवी और कृष्ण कुमार हैं और दोनों पुणे डेविल्स टीम के सह मालिक हैं। उस सत्र में इनके एक खिलाड़ी बांग्लादेश के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज नासिर हुसैन पर भी लीग की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं।
भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल तीसरा भारतीय बल्लेबाजी कोच सन्नी ढिल्लों है। जिन अन्य लोगों को निलंबित किया है, उसमें बल्लेबाजी कोच अजहर जैदी, यूएई के घरेलू खिलाड़ी रिजवान जावेद व सालिया समन और टीम मैनेजर शादाब अहमद शामिल हैं।
आईसीसी ने कहा, ''आरोप 2021 अबु धाबी टी-10 क्रिकेट लीग और उस टूर्नामेंट में मैचों को भ्रष्ट करने के प्रयासों से संबंधित हैं। इन प्रयासों को बाधित किया गया था। आईसीसी को इस टूर्नामेंट के लिए ईसीबी ने नामित भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारी (डीएसीओ) के रूप में नियुक्त किया था और इस प्रकार ईसीबी की ओर से ये आरोप जारी किए जा रहे हैं।''
विज्ञापन
संघवी पर मैच के नतीजों और अन्य पहलुओं पर सट्टा लगाने तथा जांच एजेंसी के साथ सहयोग नहीं करने के आरोप लगे हैं। कृष्ण कुमार पर डीएसीओ से चीजों को छिपाने के आरोप लगे हैं, जबकि ढिल्लों पर मैच फिक्स करने का प्रयास करने के आरोप हैं। बांग्लादेश के लिए 19 टेस्ट और 65 वनडे खेलने वाले नासिर पर डीएसीओ को 750 अमेरिकी डॉलर (करीब 63,000 रुपये) से अधिक के तोहफे की जानकारी का खुलासा नहीं करने का आरोप लगा है।