फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dwayne Bravo slammed the West Indies cricket board for sacking Rovman Powell as the captain of the T20I team

Cricket West Indies: ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट वेस्टइंडीज के फैसले पर जताई आपत्ति, रोवमन पोवेल का समर्थन किया

Tue, 01 Apr 2025 06:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Apr 2025 06:59 PM IST
सार

पोवेल की कप्तानी में ही वेस्टइंडीज पिछले साल टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण तक पहुंची थी और आईसीसी टी20 रैंकिंग में नौवें से पांचवें स्थान पर आ गई थी। पोवेल ने कप्तान के तौर पर 37 में से 19 मैच जीते थे।

विज्ञापन
Dwayne Bravo slammed the West Indies cricket board for sacking Rovman Powell as the captain of the T20I team
गेल और ब्रावो - फोटो : ANI

विस्तार

ड्वेन ब्रावो ने रोवमन पोवेल को टी20 कप्तान के तौर पर हटाए जाने के वेस्टइंडीज क्रिकेट के फैसले पर आपत्ति जताई है। ब्रावो का कहना है कि पोवेल का कप्तान के तौर पर अच्छा रिकॉर्ड था। हाल ही में क्रिकेट वेस्टइंडीज ने पोवेल की जगह शाई होप को वेस्टइंडी टीम का नया कप्तान नियुक्त किया था। पोवेल के खेल के छोटे प्रारूप में कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया था। वेस्टइंडी ने उनके नेतृत्व में भारत, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घर में सीरीज जीती थी। 
विज्ञापन

पोवेल की कप्तानी में टी20 विश्व कप में उतरा था विंडीज
पोवेल की कप्तानी में ही वेस्टइंडीज पिछले साल टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण तक पहुंची थी और आईसीसी टी20 रैंकिंग में नौवें से पांचवें स्थान पर आ गई थी। पोवेल ने कप्तान के तौर पर 37 में से 19 मैच जीते थे। पोवेल को हटाने का फैसला ब्रावो को समझ नहीं आया है। ब्रावो फिलहाल आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की आलोचना 
वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ब्रावो ने सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा बोर्ड के फैसले की आलोचना की और कहा कि खिलाड़ियों के प्रति अन्याय जारी है। ब्रावो ने कहा कि पोवेल को हटाना बोर्ड का सबसे खराब फैसला है। उन्होंने पूछा कि खिलाड़ियों के साथ खराब व्यवहार कब खत्म होगा। ब्रावो ने लिखा, क्रिकेट वेस्टइंडीज आपने कैरेबियाई लोगों और क्रिकेट वर्ल्ड को एक बार फिर दिखा दिया कि खिलाड़ियों के प्रति अन्याय का रवैया जारी है। एक पूर्व खिलाड़ी और वेस्टइंडीज क्रिकेट का फैन होने के नाते मैं कह सकता हूं कि आपने यह काफी खराब फैसला लिया है। 

ये भी पढ़ें: BCCI Contract: केंद्रीय अनुबंध में ए प्लस वर्ग में बरकरार रह सकते हैं रोहित-कोहली, श्रेयस अय्यर की होगी वापसी?
 
विज्ञापन

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, पोवेल ने ऐसे समय टीम की कमान संभाली थी जब हम टी20 रैंकिंग में नौवें स्थान पर थे और तीन स्थान का सुधार करने में सफल रहे। आप इसका उन्हें यह इनाम दिया। खिलाड़ियों के प्रति खराब व्यवहार कब खत्म होगा। सभी स्तर पर यह काफी खराब रवैया है। 

ये भी पढ़ें: Virat Kohli: विराट कोहली वनडे विश्व कप 2027 में लेंगे हिस्सा? बताया क्या है अगला बड़ा लक्ष्य, वीडियो हुआ वायरल

सैमी ने होप के कप्तान बनने का समर्थन किया
वहीं, वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी ने कहा कि होप की नियुक्ति इस बात का संकेत है कि वेस्टइंडीज क्रिकेट प्रगति की राह पर है। सैमी ने कहा, पिछले 18 महीनों में 50 ओवर की टीम के साथ उनकी सफलता को देखते हुए शाई होप की नियुक्ति वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए एक प्रगतिशील बदलाव का संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed