फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dwayne Bravo says Familiar Indian conditions could favour West Indies in T20 World Cup 2026

T20 World Cup: 'भारतीय परिस्थितियों में वेस्टइंडीज को मिलेगा फायदा', ड्वेन ब्रावो ने टीम के संतुलन को सराहा

Tue, 27 Jan 2026 09:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 27 Jan 2026 09:16 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के टीम टी20 विश्व कप में तीसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को उम्मीद है कि वेस्टइंडीज को भारतीय जमीन पर खेलने का फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Dwayne Bravo says Familiar Indian conditions could favour West Indies in T20 World Cup 2026
ड्वेन ब्रावो - फोटो : Afganistan Cricket board

विस्तार

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने कहा है कि आगामी टी20 विश्व कप में भारतीय परिस्थितियों की जानकारी उनकी टीम को मजबूत बनाएगी। टी20 विश्व कप सात फरवरी से आठ मार्च तक भारत और श्रीलंका के विभिन्न स्थानों पर खेला जाना है। ब्रावो 2016 में वेस्टइंडीज की टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे।
विज्ञापन


ब्रावो ने मौजूदा टीम के अनुभव और संतुलन की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, टीम में बहुत दमखम और अनुभव है। शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और ब्रैंडन किंग जैसे इस प्रारूप के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और शाई होप टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। अकील होसैन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टी20 गेंदबाजों में से एक हैं। युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ जेडेन सील्स और शमार जोसफ जैसे खिलाड़ी भी हैं। कुल मिलाकर यह एक अच्छा संतुलन है।
विज्ञापन


ब्रावो ने कहा कि भारतीय परिस्थितियों की जानकारी टीम के लिए लाभकारी हो सकती है। उन्होंने कहा, कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में भारत में खेला है और परिस्थितियां काफी हद तक हमारी परिस्थितियों के समान हैं। उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट में उन्हें अच्छा मौका देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed