{"_id":"5e5555278ebc3ec9857fa419","slug":"drs-to-be-used-in-ranji-trophy-semifinal-saurashtra-and-gujarat-at-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहली बार होगा डीआरएस का प्रयोग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहली बार होगा डीआरएस का प्रयोग
Wed, 26 Feb 2020 07:52 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 26 Feb 2020 07:52 AM IST
विज्ञापन
गुजरात रणजी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौराष्ट्र और गुजरात के बीच 29 फरवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मैच के दौरान पहली बार देश की शीर्ष घरेलू प्रतियोगिता में निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
टीमों को प्रत्येक पारी में चार रेफरल दिए जाएंगे लेकिन टेक्नोलोजी में हॉकआई और अल्ट्रा ऐज शामिल नहीं होंगे जो कि अंतरराष्ट्रीय मैचों में उपयोग होने वाले डीआरएस के प्रमुख अंग हैं। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने कहा,‘रणजी में पहली बार डीआरएस को लागू किया जाएगा। रणजी के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में डीआरएस प्रणाली अपनाई जाएगी।’
विज्ञापन
पिछले सप्ताह बीसीसीआई के क्रिकेट महाप्रबंधक सबा करीम ने कहा था कि रणजी के नॉकआउट से नहीं बल्कि सेमीफाइनल के लिए डीआरएस के सीमित उपयोग की योजना हमेशा से थी।
विज्ञापन