{"_id":"6092ee87674d637b634eb5b8","slug":"dope-testing-was-stopped-in-ipl-due-to-fear-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का डर: आईपीएल के बीच में ही रोक दी गई थी डोप टेस्टिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना का डर: आईपीएल के बीच में ही रोक दी गई थी डोप टेस्टिंग
Thu, 06 May 2021 05:57 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 06 May 2021 05:57 AM IST
सार
- कोरोना के डर से रोकी गई थी सैंपलिंग
- शुरुआती कुछ मैचों ही लिए गए सैंपल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिकेटरों में संक्रमण फैलने के बाद 29वें मैच से आईपीएल को स्थगित किया गया, लेकिन कोरोना के ही डर को ढाल बनाकर शुरुआती मुकाबलों के बाद इस लीग में डोप टेस्टिंग बंद करा दी गई थी। क्रिकेटरों का सैंपल लेने की दोबारा कोशिशें भी हुईं, लेकिन इन्हें सिरे नहीं चढने दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो चेन्नई में हुए मुकाबलों के दौरान सैंपल लेने वाला डोप सैंपल कलेक्शन ऑफिसर (डीसीओ) संक्रमित पाया गया था। इसके बाद आयोजकों की ओर से से डोप टेस्टिंग तत्काल प्रभाव से बंद करा दी गई।
विज्ञापन
दलील दी गई कि इससे क्रिकेटरों में संक्रमण का खतरा हो सकता है, जबकि सारे डीसीओ खुद बायो सिक्योर बबल का हिस्सा थे। बाद में भी सैंपलिंग शुरू कराने की कोशिशें की गईं, लेकिन ये सिरे नहीं चढ़ सकीं।
विज्ञापन
बीसीसीआई और नाडा के बीच करार हुआ था कि लीग में 30 से 35 के बीच क्रिकेटरों के सैंपल लिए जाएंगे। इनमें भी ज्यादातर सैंपल लीग के सफल क्रिकेटरों के आउट ऑफ कंपटीशन होंगे, जबकि कुछ सैंपल मैचों के दौरान लिए जाएंगे।