फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Doctor Strange fan Tendulkar: Sachin Tendulkar shared photos with legends Shane Warne, Adam Gilchrist and Shahid Afridi, calls them Multiverse of Madness

Doctor Strange Fan Tendulkar: सचिन ने वॉर्न, गिलक्रिस्ट और अफरीदी समेत कई दिग्गजों के साथ फोटो शेयर की, कहा- ये मेरा 'मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' 

Fri, 13 May 2022 09:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 13 May 2022 09:12 PM IST
सार

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी इस फिल्म के फैन बन गए हैं। उन्होंने पूर्व दिग्गजों के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में सचिन ने लिखा- मेरा 'मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस'।

विज्ञापन
Doctor Strange fan Tendulkar: Sachin Tendulkar shared photos with legends Shane Warne, Adam Gilchrist and Shahid Afridi, calls them Multiverse of Madness
सचिन ने ये तस्वीर शेयर की है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मार्वेल की लेटेस्ट मूवी 'डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है। इस फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी इस फिल्म के फैन बन गए हैं। उन्होंने पूर्व दिग्गजों के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके कैप्शन में सचिन ने लिखा- मेरा 'मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस'।
विज्ञापन

 

तेंदुलकर ने जो पुरानी तस्वीर शेयर की है, उसमें दुनिया भर के कुछ सबसे बड़े क्रिकेट सितारे मौजूद हैं। इस तस्वीर में उनके साथ भारत के राहुल द्रविड़, युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग मौजूद हैं। इसके अलावा दिवंगत शेन वॉर्न, एडम गिलक्रिस्ट, ब्रायन लारा, मुथैया मुरलीधरन, केविन पीटरसन, शाहिद अफरीदी और डेनियल विटोरी जैसे अन्य पूर्व क्रिकेटर भी मौजूद हैं।

सचिन द्वारा शेयर की गई तस्वीर 2014 में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के 200 साल पूरे होने के जश्न की है। इसके बाद मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने भी सचिन के ट्वीट का जवाब दिया और लिखा- एक अविस्मरणीय अवसर। वहीं, फैन्स ने भी सचिन की इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं, बल्कि इस तस्वीर में जुनून, आदर्श, यादें, मस्ती, तकनीक, रिकॉर्ड, मनोरंजन, जीत और प्रेरणाएं हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो 80-90 के दशक के बीच पैदा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed