फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   divilliers furious knock take away win from lions at domestic cricket

डीविलियर्स की एक और तूफानी पारी, 19 गेंदों में ठोक दिए 50 रन 

Tue, 14 Nov 2017 03:48 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 14 Nov 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
divilliers furious knock take away win from lions at domestic cricket
एबी डीविलियर्स - फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर क्रिकेट प्रेमी दर्शकों का दिल जीत लिया। डीविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के घरेलू टूर्नामेंट में तूफानी पारी खेलते हुए महज 19 गेंदों में 50 रन ठोक दिए। डीविलियर्स दुनिया में आकर्षक और धुंआधार बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। वन डे में सबसे तेज शतक अभी ‌डीविलियर्स के नाम हैं।
विज्ञापन

 

इस पारी में पांच छक्के और 3 चौके जड़े

divilliers furious knock take away win from lions at domestic cricket
एबी डीविलियर्स - फोटो : getty
अपनी टीम टाइटंस की तरफ से रैम स्लैम टूर्नामेंट में खेलते हुए डीविलियर्स ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन बना दिए। उन्होंने इस पारी में पांच छक्के और 3 चौके जड़े। उनकी टीम के एक अन्य सहयोगी एल्बी मॉर्केल ने 16 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली। डीविलियर्स की इस पारी की बदौलत टाइटंस ने लायंस को आसानी से हरा कर टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइटंस ने लायंस को 8 विकेट से मात दी

divilliers furious knock take away win from lions at domestic cricket
एबी डीविलियर्स - फोटो : getty
दोनों बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ पारी की वजह से टाइटंस ने लायंस को 8 विकेट से मात दी। बारिश से बाधित इस मैच में ओवरों की संख्या घटाकर 15 कर दी गई थी। लायंस की टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट खोकर 127 रन बनाए। बाद में टाइटंस की टीम ने यह लक्ष्य महज 2 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। 
विज्ञापन

31 गेंद पर शतक लगाने का रिकॉर्ड हैं इनके नाम

divilliers furious knock take away win from lions at domestic cricket
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN
दक्षिण अफ्रीका के 'लकी' मैदान जोहानिसबर्ग पर कप्तान एबी डीविलियर्स ने वनडे के 2015 विश्व कप में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए केवल 31 गेंद पर शतक लगाकर क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। आप यह जान कर चौंक सकते हैं कि डीविलियर्स ने इस मैच 149 रन बनाए और वह भी 339 की स्ट्राइक रेट के साथ। यह वनडे इतिहास में पहली बार है कि जब किसी बल्‍लेबाज ने 300 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ बल्‍लेबाजी करते हुए शतक लगाया है।

महज 40 मिनट के अंदर ही शतक लगा दिया

divilliers furious knock take away win from lions at domestic cricket
एबी डीविलियर्स - फोटो : ESPN
एबी डीविलियर्स ने अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी के दौरान महज 40 मिनट के अंदर ही शतक लगा दिया। इससे पहले उन्होंने सिर्फ 19 मिनट में अर्धशतक जमा दिया। डीविलियर्स ने इस पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारतीय बल्‍लेबाज रोहित शर्मा ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की पारी के दौरान 16 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया था जिसकी डीविलियर्स ने बराबरी कर ली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed