फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dinesh Karthik selection sure but Mohammad Shami and Rishabh Pant place not Fixed in India World Cup Squad

T20 World Cup: दिनेश कार्तिक की जगह पक्की तो शमी-पंत का चयन मुश्किल, जानें विश्व कप टीम पर दिग्गजों की राय

Sun, 19 Jun 2022 02:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 19 Jun 2022 02:36 PM IST
सार

आशीष नेहरा ने कहा है कि शायद शमी ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप न खेलें। वहीं, वसीम जाफर ने कहा है कि भारत की टीम में दिनेश कार्तिक की जगह पक्की है और लोकेश राहुल की वापसी पर पंत के लिए जगह बनाना मुश्किल होगा। 
 

विज्ञापन
Dinesh Karthik selection sure but Mohammad Shami and Rishabh Pant place not Fixed in India World Cup Squad
मोहम्मद शमी, दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप 2022 का आयोजन अक्तूबर और नवंबर के महीने में होना है। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टीम में भी इस विश्व कप की तैयारी में लगी हुई है। हालांकि, अब तक विश्व कप की टीम में कई खिलाड़ियों की जगह पक्की नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में ऋषभ पंत टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन कई दिग्गजों का मानना है कि टी20 टीम में पंत की जगह पक्की नहीं है। वहीं, दिनेश कार्तिक ने आईपीएल के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कमाल कर फिनिशर के रोल के लिए मजबूत दावेदारी पेश की है। यहां हम बता रहे हैं कि पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों ने विश्व कप की टीम को लेकर क्या कहा है। 
विज्ञापन


दिग्गज खिलाड़ियों ने दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में रखने की बात कही है, लेकिन ऋषभ पंत और मोहम्मद शमी को मौका मिलना तय नहीं है। 

डेल स्टेन बोले कार्तिक का खेलना तय
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का मानना है कि टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक को मौका मिलना तय है। उन्होंने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा "दिनेश कार्तिक इस साल शानदार फॉर्म में हैं। वो लगातार बेहतर होते जा रहे हैं। उनके अंदर विकेटकीपर वाली सोच है, वो खेल को सही तरीके से पढ़ते हैं। उन्हें पता है कि गेंदबाज क्या करने की कोशिश करते हैं और वो बेहतरीन प्रतिभा के साथ इसका जवाब देते हैं। वो ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाते हैं और गेंदबाज को दबाव में डाल देते हैं। इसके बाद गेंदबाजों के पास कोई जवाब नहीं होता है।" स्टेन ने आगे कहा कि अगर भारत को विश्व कप जीतना है तो उन्हें कार्तिक जैसे इनफॉर्म खिलाड़ी को जरूर चुनना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में पक्की नहीं है पंत की जगह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है कि लोकेश राहुल और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के आने पर ऋषभ पंत टीम इंडिया में अपनी जगह नहीं बचा पाएंगे। जाफर ने भी स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा "मुझे लगता है अगर आप अगली टी20 टीम चुनेंगे तो दिनेश कार्तिक निशिचित रूप से उसका हिस्सा होंगे। जब केएल राहुल फिट होंगे तो वो भी टीम में वापसी करेंगे। वहीं, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव जैसे तीन-चार खिलाड़ी टीम में आएंगे। ऐसे में ऋषभ पंत के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा। मौजूदा समय में दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन पंत से बेहतर है, भविष्य का मुझे नहीं पता, लेकिन फिलहाल आप पंत से पहले कार्तिक को चुनना चाहेंगे।"

डेल स्टेन ने भी पंत को लेकर कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने कुछ गलतियां की हैं। जो भी बड़े खिलाड़ी होते हैं, वो अपनी गलतियों से सीखते हैं, लेकिन पंत एक ही तरीके से आउट हुए हैं। 
विज्ञापन

नेहरा बोले शमी विश्व कप के प्लान में नहीं
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा है कि शायद मोहम्मद शमी टी20 विश्व कप के प्लान में नहीं हैं, लेकिन उन्हें वनडे विश्व कप 2023 में जरूर मौका दिया जाना चाहिए। नेहरा ने भी स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा "ऐसा लगता है कि वो फिलहाल टी20 विश्व कप के प्लान में नहीं हैं, लेकिन अगर मैनेजमेंट को शमी की जरूरत पड़ती है तो हम सब जानते हैं कि वो एक गेंदबाज के रूप में उनकी क्षमता क्या है। अगर वो टी20 विश्व कप नहीं खेलते हैं तो मैं समझ सकता हूं। वो टेस्ट क्रिकेट खेलते रहेंगे। अगर आप युवा खिलाड़ियों को भी मौका देना चाहते हैं तो शमी को 2023 वनडे विश्व कप के लिए टीम में चुना जाना चाहिए।" नेहरा ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मोहम्मद शमी को मौका दिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed